मुरैना के बानमौर कस्बे के टीकरी गांव में एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान के परिजनों ने कहा कि पहले से ही कर्ज होने के बाद फसल बर्बाद होने से तनाव में था। बिटिया भी शादी योग्य हो गई थी सोच रहा था इस वर्ष फसल बेचकर शादी करूंगा लेकिन फसल
.
जानकारी के मुताबिक टीकरी गांव निवासी 39 वर्षीय किसान मुकेश गुर्जर ने बीती दरम्यानी रात खेतों के बीच हार के पेड़ से लटकर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मुकेश कुछ दिन से परेशान था। मुकेश पर खेती को लेकर कुछ लोगों का कर्जा बताया जा रहा है। जिसे वह फसल बेच कर चुकाता। मुकेश इस साल बेटी की शादी भी फसल के बाद करना चाहता था लेकिन अधिक वर्षा के चलते उसकी फसल नष्ट हो गई जिससे वह दो तीन दिन से अधिक परेशान था। घर वालो से भी अधिक बात नहीं कर रहा था।
इस साल बेटी की शादी करना चाहता था टीकरी गांव निवासी और मृतक के परिजन पुरूषोतम के अनुसार मुकेश गुर्जर के पास थोड़ी ही जमीन थी। जिसपर खेती कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। इस वर्ष उसने खेती के लिए कुछ कर्जा लिया था बेटी भी शादी योग्य थी तो वह खेती से दोनों काम करना चाहता था लेकिन हाल ही में हुई अतिवर्षा ने उसकी फसल चौपट कर दी। इससे वह दुखी और चिंतित था।
पुलिस बोली- शराब का भी आदि था रिठौरा थाना प्रभारी संतोष बाबू गौतम के अनुसार किसान छोटा कास्तगार था शराब का भी आदि रहा है अब फांसी क्यों लगाई कितना कर्ज था यह सब जांच में ही स्पष्ट हो पाएगा। मर्ग कायम किया गया है जांच की जा रही है ।
मृतक किसान मुकेश गुर्जर