केंद्रीय संसदीय समिति 2 दिवसीय पचमढ़ी दौरे पर:SC/ST कल्याण योजनाओं की हो रही समीक्षा; लोकसभा-राज्य सभा के 16 सांसद आए

केंद्रीय संसदीय समिति 2 दिवसीय पचमढ़ी दौरे पर:SC/ST कल्याण योजनाओं की हो रही समीक्षा; लोकसभा-राज्य सभा के 16 सांसद आए




मध्यप्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में आज (सोमवार, 3 नवंबर) से कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर के साथ-साथ केंद्रीय संसदीय समिति का भी दो दिवसीय दौरा शुरू हो गया है। यह संसदीय समिति अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) कल्याण योजनाओं और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों की जमीनी समीक्षा कर रही है। संसद की एससी/एसटी कल्याण समिति के अध्यक्ष और मंडला से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में यह बैठक एमपीटी के होटल चंपक बंगलो में हो रही है। समिति 3 और 4 नवंबर को पचमढ़ी में रहेगी और उसके बाद भोपाल के लिए रवाना हो जाएगी। 16 सांसद और केंद्रीय उपक्रमों के प्रतिनिधि शामिल
समिति में एससी, एसटी वर्ग के लोकसभा और राज्य सभा के 16 सांसद आए हैं। इसके अलावा, केंद्रीय सरकार के वेस्टर्न कोल फील्ड्स (WCL), बीएचईएल (BHEL), इंडियन ओवरसीज बैंक, यूनाइटेड इंडिया, मैंगनीज और इंडिया जैक्स समेत अन्य उपक्रमों के प्रतिनिधि भी आए हैं। ये प्रतिनिधि सेंट्रल उपक्रमों में एससी/एसटी वर्ग के कर्मचारियों के प्रतिनिधित्व, कल्याण योजनाओं और सामाजिक शैक्षणिक स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। 5 दिवसीय दौरा, MP और गोवा में होगी समीक्षा
अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण से संबंधित संसदीय समिति का यह पांच दिवसीय अध्ययन दौरा है। समिति 3 से 7 नवंबर तक मध्यप्रदेश और गोवा में विभिन्न सरकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों में एसी/एसटी वर्ग के कर्मचारियों के प्रतिनिधित्व, कल्याण योजनाओं और सामाजिक शैक्षणिक स्थिति की समीक्षा करेगी। इस समिति में लोकसभा और राज्यसभा के कुल 21 सदस्य शामिल होने थे, लेकिन 16 सदस्य आए हैं।



Source link