चुपके से आई और ट्रॉफी छीन ली…जिंदगी भर शेफाली के बुरे सपने झेलेंगी लॉरा

चुपके से आई और ट्रॉफी छीन ली…जिंदगी भर शेफाली के बुरे सपने झेलेंगी लॉरा


Last Updated:

दक्षिण अफ्रीका की लगातार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच रही है जो टीम की मजबूती को दिखाता है. दक्षिण अफ्रीका 2023 और 2024 में टी-20 विश्व कप का उपविजेता रहा. अब उसे वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत से हार का सामना करना पड़ा.

ख़बरें फटाफट

साउथ अफ्रीकी कप्तान लॉरा

नवी मुंबई: महिला विश्व कप के फाइनल में भारत से रविवार को यहां 52 रन की शिकस्त झेलने के बाद दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोलवार्ट ने कहा कि उनकी टीम ने अपने पहले खिताब के सपने को पूरा करने के लिए कड़ी टक्कर देने की कोशिश की लेकिन आखिर में जीत से दूर रह गई.

जीत के लिए 299 रन का पीछा करते हुए वोलवार्ट की लगातार दूसरी शतकीय पारी के बावजूद दक्षिण अफ्रीका 246 रन पर आउट हो गया. वोलवार्ट ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा:

हां, मुझे लगा था कि हम बहुत देर तक दौड़ में रहे. मुझे लगता है कि हम उनके साथ बराबरी पर थे. मेरी और (एनेरी) डर्कसन की साझेदारी काफी मजबूत थी. मुझे लगा था कि हम इसे अंत तक ले जाएंगे फिर जब हम आखिरी 10 ओवरों में पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, तभी वह आउट हो गई और फिर मैं भी जल्द आउट हो गई.

शेफाली के बारे में बात करते हुए लॉरा ने कहा कि हमें सचमुच लगा कि हम इस लक्ष्य का पीछा कर सकते हैं, लेकिन उसने शानदार बल्लेबाजी की. वह इसी तरह खेलती है. जब वह अच्छा प्रदर्शन करती है तो टीमों को बहुत नुकसान पहुंचा सकती है.

वोलवार्ट और डर्कसन ने छठे विकेट के लिए 61 रन जोड़े थे. डर्कसन 40वें ओवर में जब आउट हुई तब टीम को 90 रन की जरूरत थी. वोलवार्ट भी हालांकि 42वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गई. उन्होंने कहा:

मुझे अब भी लगा था कि क्लो (ट्रायोन) और नाडेस (नाडिन डि क्लार्क) हमें जीत दिला सकते है लेकिन आखिर में लगा कि हमने डि क्लार्क के लिए बहुत ज्यादा काम छोड़ दिया है. वह आखिर में अकेले पड़ गई.

वोलवार्ट ने विश्व कप में बेहद खराब शुरुआत करने के बाद शानदार वापसी कर फाइनल में पहुंचने पर टीम के जज्बे की तारीफ करते हुए कहा, ‘उस मैच (इंग्लैंड के खिलाफ पहले लीग मैच में 69 रन पर आउट होकर 10 विकेट से हार का सामना) के बाद वापसी करना टीम के लिए वाकई बहुत अच्छा रहा. मुझे खुशी है कि हम उन मैचों के बाद टीम को फिर से तैयार कर पाए और फाइनल तक पहुंच पाए.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

चुपके से आई और ट्रॉफी छीन ली…जिंदगी भर शेफाली के बुरे सपने झेलेंगी लॉरा



Source link