Last Updated:
Pratika Rawal on wheelchair joins celebration: भारतीय महिला टीम ने डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहला वर्ल्ड कप जीता, प्रतीका रावल ने चोट के बावजूद तिरंगा ओढ़कर मैदान में जश्न मनाया.
नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम ने नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीता. यह एक ऐतिहासिक लम्हा था इस जीत का जश्न और भी खास हो गया जब चोटिल ओपनर प्रतीका रावल भी तिरंगा ओढ़कर व्हीलचेयर पर मैदान में उतरीं. उन्होंने ना सिर्फ सबके साथ इस कभी ना भूलने वाले लम्हे को जिया बल्कि एक पैर पर खड़े होकर डांस भी किया.
महिला वर्ल्ड कप दौरान प्रतीका रावल को भारतीय टीम के प्रमुख ओपनर के तौर पर टीम में जगह मिली थी. स्मृति मंधाना के साथ मिलकर उन्होंने सेमीफाइनल से पहले टीम को जोरदार शुरुआत दिलाई और कई यादगार पारी भी खेली. प्रतीका ने अपनी सटीक तकनीक और स्थिर बल्लेबाजी से लीग स्टेज में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया. वर्ल्ड कप 2025 में शतकीय पारी के साथ छह पारियों में 308 रन बनाए और उनका औसत 51.33 रहा. सब कुछ ठीक चल रहा था जब तक कि बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी लीग मैच में उनको फील्डिंग के दौरान पैर में चोट लगी और उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा.
Pratika Rawal on Ground
Celebrating India’s historic win despite an injury