आगरा की दीप्ति शर्मा का विमेंस वर्ल्ड कप में खूब जादू चला। ताजनगरी की दीप्ति ने अपने आलराउंडर प्रदर्शन से भारत के सिर पर वनडे वर्ल्ड कप का ताज सजा दिया। भारतीय टीम के जीत पर दीप्ति की मां भावुक हो गईं। बोलीं- टीम इंडिया की सभी बेटियों ने मेरा सम्मान
.
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने भी दीप्ति शर्मा के घर पर बैठकर मैच देखा। उन्होंने कहा- कल आपको दुकानों पर बैट नहीं मिलेंगे। माता-पीता अब अपनी बेटियों को कल से बैट देंगे। और हर गली से अब एक दीप्ति निकलेगी। अब लड़कों को ताने सुनने के लिए मिलेंगे कि देख लो लड़कियां कितनी होनहार होती जा रही हैं। वर्ल्ड कप भी जीत लिया है।
लड़कियां इतिहास रच रही हैं और आप अभी तक सो रहे हो। जब दीप्ति आगरा आएंगी तो उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
आगरा में दीप्ति शर्मा के घर केंद्रीय मंत्री ने जीत का जश्न मनाया। बोले- अब हर बेटी के हाथ में बैट होगा।
जीत के बाद भाई और बहन हुए भावुक भाई प्रशांत और बहन प्रगति ने कहा- इंडियन विमेंस वर्ल्ड कप का अब सूखा खत्म हो गया है। अब आगे भारत की बेटियां और वर्ल्ड कप लेकर आएंगी। हमारी बहन ने हमारा ही नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का सपना पूरा किया है। आज हमें उस पर गर्व है। आज अपनी बहन के लिए शब्द नहीं है।

आगरा के अवधपुरी कालोनी में दीप्ति की मां सुशीला शर्मा और पिता भगवान शर्मा ने पूरा मैच देखा।
टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई और दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने जाने पर शुभकामनाएं। दीपक कुमार, आगरा पुलिस कमिश्नर


जीत के जश्न की तस्वीरें देखिए…

मेरठ में भारतीय महिला टीम के जीत के बाद ढोल नगाड़ों पर झूमते क्रिकेट प्रेमी।

प्रयागराज में भारतीय महिला टीम के जीत के बाद क्रिकेटप्रेमी हाथों में तिरंगा लेकर निकले और जमकर डांस किया।

भारतीय महिला टीम के जीत के बाद लखनऊ में कुछ इस अंदाज में फैंस ने जश्न मनाया।

भारतीय महिला टीम के विमेंस वर्ल्ड कप जीतने के बाद लखनऊ में फैंस ने तिरंगा लहराकर जश्न मनाया।