दमोह में खाद की कालाबाजारी, 1340 की बोरी 2000 में: किसान ने वीडियो बनाकर की कलेक्टर से कार्रवाई की मांग – Damoh News

दमोह में खाद की कालाबाजारी, 1340 की बोरी 2000 में:  किसान ने वीडियो बनाकर की कलेक्टर से कार्रवाई की मांग – Damoh News


वीडिया में खाद दुकान संचालक जो ज्यादा कीमत में बेच रहा खाद।

दमोह जिले के पथरिया नगर में खाद की कालाबाजारी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में डीएपी खाद की एक बोरी, जिसका सरकारी मूल्य 1348 रुपए है, 2000 रुपए में बेची जा रही है। केवलारी गांव के किसान भूपेंद्र पटेल ने यह वीडियो वायरल कर चौधरी खाद एजेंसी पर

.

किसान भूपेंद्र पटेल के अनुसार, एजेंसी संचालक डीएपी खाद की एक बोरी 2000 रुपए में बेच रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसान इसके साथ एक केमिकल की बोतल नहीं लेता है, तो उसे खाद की बोरी 1800 रुपए में दी जाती है। जब इस संबंध में दुकानदार से बात की गई तो उसने ‘ऐसा ही चलेगा’ कहकर जवाब दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो किसान ने पोस्ट किया।

पिछले साल भी शिकायत मिली थी

इस मामले में कृषि विस्तार अधिकारी उमाशंकर प्रजापति ने बताया कि उन्होंने वीडियो देखा है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर से चर्चा के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और किसान के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। कलेक्टर ने पहले ही स्पष्ट किया है कि खाद की कालाबाजारी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पिछले साल भी संबंधित खाद विक्रेता के खिलाफ शिकायतें मिली थीं और उस पर कार्रवाई की गई थी।

खाद वितरण प्रभारी सुनील दुबे ने पुष्टि की कि डीएपी का सरकारी रेट 1340 रुपए तय है और कोई भी विक्रेता 1350 रुपए से अधिक में खाद नहीं बेच सकता।



Source link