इंदौर के एमआईजी और विजयनगर पुलिस की लापरवाही के चलते 17 साल के नाबालिग की हत्या हो गई। जमकर पथराव हुआ। रात 12 बजे पुलिस को सड़क पर आना पड़ा। वहीं हत्याकांड को लेकर 4 से ज्यादा आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। हालांकि सीसीटीवी कैमरों में दो आरोपी अमन क
.
तोड़फोड़ के बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
यहां अमन पर एमआईजी पुलिस ने चाकूबाजी के मामले में केस दर्ज किया। उसे दूसरे दिन थाने लेकर आया गया। लेकिन नाबालिग होने के चलते थाने से उसे जमानत देना पड़ी। इसके बाद प्रिंस और उसके साथियों ने अमन से बदला लेने का मन बनाया। अमन रात में जब नादिया नगर इलाके में पाउच और नाश्ता लेने पहुंचा तो प्रिंस और उसके दोस्त को वह दिख गया।
आरोपियों ने उसके पैर पर चाकू मार दिए। उसे गंभीर हालत में एमवाय भेजा गया। यहां उसने दम तोड़ दिया। रात में फिर में विजयनगर थाने के सिपाहियों को बुलाया गया। अफसरों ने उनसे त्यौहारों के चलते कारवाई को लेकर पूछा। वह गर्दन नीचे करते हुए सुनते रहे। अमन के दोस्तो को जब रात करीब 12 बजे उसकी मौत की जानकारी लगी तो वह इकट्ठा होकर पहुंचे और आरोपियों के घर पर पथराव कर दिया। मुखबरी को लेकर था दोनों गुटों में झगड़ा जानकारी क मुताबिक दोनों पक्ष के आरोपी नशा करने के आदि है। दोनों एक दूसरे के गुट को लेकर पुलिस में मुखबरी करते रहते थे। इसे लेकर उनके बीच कई माह से तनाव पनप रहा था। घूरने की बात पर दीपावली की रात में अमन का प्रिंस से विवाद हुआ था। जिसमें चाकूबाजी की वारदात हुई। प्रिंस के परिवार ने भी अमन से बदला लेने की बात कही थी। दो आरोपियों के पिता भी आजीवन कारावास के आरोपी प्रिंस और हड्डी के पिता भी दो अलग अलग हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट चुके हैं। प्रिंस के पिता ने नादिया नगर में ही मनीष पुत्र गणेण मराठा की हत्या कर दी थी। इस मामले में कोर्ट ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वही हड्डी के पिता भी लसूडिया इलाके में हुई हत्या के मामले में सजा काट चुके हैं। दोनों के परिवार का आपराधिक रिकार्ड रहा है।
दो थानों में 16 से ज्यादा खुफिया जवान अमन विजयनगर के सेठी नगर का रहने वाला है। वहीं प्रिंस और अन्य आरोपी एमआईजी के दोनो थानों में करीब 16 से ज्यादा जवान बिना वर्दी के थानों का काम संभाल रहे हैं। अपराधियों पर पकड़ नहीं है। दीपावली के समय शराब दुकान के बाहर भी विजयनगर में हत्या हो चुकी है। वहीं दीपावली के दूसरे दिन एमआइजी में हत्याकांड हुआ था। जिसमें दो पुलिसकर्मी लापरवाही को लेकर सस्पेंड हुए।
ये खबर भी पढ़ें…
इंदौर में नाबालिग की हत्या के बाद तोड़फोड़

इंदौर में देवउठनी ग्यारस की आधी रात एक नाबालिग की हत्या कर दी गई। इसके बाद नाबालिग के साथियों ने जमकर उत्पात मचाया। कुछ गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। राहगीरों पर भी पथराव किया। बाइक से जा रहे एक डिलीवरी बॉय के हेलमेट पर तीन-चार पत्थर लगे। उसके हाथ पर चोट आई है। पूरी खबर पढ़ें