नर्मदापुरम कमिश्नर के सामने माखननगर जनपद दफ्तर की खुली पोल: ऑफिस टाइमिंग के 45 मिनट बाद भी 32 में से केवल 6 कर्मचारी ही मिले – narmadapuram (hoshangabad) News

नर्मदापुरम कमिश्नर के सामने माखननगर जनपद दफ्तर की खुली पोल:  ऑफिस टाइमिंग के 45 मिनट बाद भी 32 में से केवल 6 कर्मचारी ही मिले – narmadapuram (hoshangabad) News


कमिश्नर केजी तिवारी माखन नगर जनपद पंचायत कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे।

नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी ने सोमवार को जनपद पंचायत कार्यालय माखननगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत दफ्तर के कर्मचारियों के देरी से ऑफिस पहुंचने और अनुपस्थित रहने आदत उजागर हुई। कमिश्नर को जनपद पंचायत कार्यालय मे

.

जनपद पंचायत कार्यालय में पदस्थ 32 अधिकारी एवं कर्मचारी जिनमें इंजीनियर एवं सब इंजीनियर भी शामिल हैं। इन कर्मचारियों में से मात्र 6 कर्मचारी उपस्थित पाए गए। कमिश्नर सुबह 10:45 बजे अचानक जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे थे। तब तक 6 कर्मचारी के अलावा अन्य कोई भी कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित नहीं था।

कमिश्नर तिवारी द्वारा बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थित की जानकारी निकलवाई गई। जिसमें पाया गया कि अधिकांश अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालयीन समय पर कार्यालय नहीं आते हैं। इस पर कमिश्नर तिवारी ने सख्त नाराजगी व्यक्त की। कमिश्नर ने कहा कि ऐसा लगता है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत स्वयं कार्यालय में नियमित रूप से उपस्थित नहीं होते हैं, इस कारण कर्मचारी भी समय पर अनुपस्थित रहते हैं। कर्मचारियों की अनुपस्थिति के चलते जनपद कार्यालय आए हुए विभिन्न हितग्राहियों को अपने कार्य को कराने में अनावश्यक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कमिश्नर ने सभी कर्मचारियों के लिए सख्त चेतावनी जारी की कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालयीन समय में कार्यालय आएं। कहा कि वे एक बार पुनः जनपद पंचायत कार्यालय आएंगे और देखेंगे की जिन कर्मचारियों को चेतावनी जारी की गई है वे कर्मचारी अब नियमित रूप से कार्यालयीन समय में कार्यालय आ रहे हैं कि नहीं।

इस दौरान यदि पाया गया कि उनके आचरण में कोई सुधार नहीं हुआ है तो उन कर्मचारियों के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान उपायुक्त राजस्व गणेश जायसवाल भी उपस्थित रहे।



Source link