न हरमनप्रीत.. न स्मृति मंधाना, रोहित के पोस्ट पर किस चैंपियन की स्पेशल तारीफ? 11 साल पहले ही बता दी थी खूबी

न हरमनप्रीत.. न स्मृति मंधाना, रोहित के पोस्ट पर किस चैंपियन की स्पेशल तारीफ? 11 साल पहले ही बता दी थी खूबी


Women’s World Cup 2025: महिला वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद दिग्गज रोहित शर्मा सुर्खियों में रहे. उन्होंने महिलाओं की खिताबी जीत को मैदान में करीब से देखा. अब रोहित शर्मा का एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने स्मृति मंधाना या हरमनपीत कौर नहीं बल्कि उस चैंपियन की तारीफ की है जिसका टैलेंट हिटमैन को पहले ही पता था. वो शख्स जिसका ऐतिहासिक जीत के पीछे बड़ा योगदान रहा है.

कौन है वो शख्स?

रोहित शर्मा के 11 साल पुराने वायरल पोस्ट की वजह महिला टीम के मौजूदा हेड कोट अमोल मजूमदार हैं. यही वो शख्स हैं जिनके लिए रोहित शर्मा ने 11 साल पहले ये पोस्ट लिखा था. अमोल मजूमदार इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए बड़ा नाम नहीं रहे और टीम इंडिया के लिए नहीं खेले लेकिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 11,000 से ज्यादा रन दर्ज हैं. इस दौरान उन्होंने 30 सेंचुरी भी ठोकी हैं. भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्हें वो दर्जा नहीं मिला लेकिन संन्यास के 12 साल बाद मजूमदार ने अपना नाम चैंपियन महिला टीम के साथ इतिहास रचकर सुनहरे अक्षरों में दर्ज करवा लिया है.

Add Zee News as a Preferred Source


रोहित का पोस्ट वायरल

मजूमदार ने साल 2014 में क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. जिसके बाद रोहित शर्मा ने एक्स पूर्व ट्विटर पर उन्हें पोस्ट कर बधाई दी थी. उन्होंने पोस्ट में लिखा,’मुंबई क्रिकेट के गुमनाम हीरो अमोल मजूमदार ने एक जबरदस्त रिकॉर्ड छोड़कर संन्यास लिया! हमेशा अपने खेल में पूरा दिल लगाया.’ अब मजूमदार को लेकर हिटमैन का यही पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है.

ये भी पढे़ं.. ‘वो मेहनत रंग लाई…’ फाइनल से ड्रॉप होने वाली गेंदबाज के घर जश्न, खुशी से गदगद हुई फैमिली

उतार-चढ़ाव भरा वर्ल्ड कप

भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप का सफर आसान नहीं था. टीम इंडिया के फैंस ने एक समय वर्ल्ड कप से उम्मीद छोड़ दी थी. लगातार दो शुरुआत करने के बाद ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड की टीमों ने भारत को मात दे दी थी. लेकिन इसके बाद कौर एंड कंपनी ने धांसू कमबैक करते हुए खिताबी जीत तक हार नहीं मानी. हरमनप्रीत कौर के लिए यह आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है ऐसे में बतौर कप्तान यह उनके लिए बेहद खास रहा. 



Source link