पत्नी को वॉट्सएप पर दिया तीन तलाक: पति सास ससुर पर एफआईआर,1 लाख रुपए के लिए सताया – Indore News

पत्नी को वॉट्सएप पर दिया तीन तलाक:  पति सास ससुर पर एफआईआर,1 लाख रुपए के लिए सताया – Indore News



इंदौर की तुकोगंज पुलिस ने एक शादीशुदा महिला की शिकायत पर तीन तलाक को लेकर सोमवार को एफआईआर की है। पीड़िता के मुताबिक अगस्त माह में पति ने वाट्सएप पर तीन तलाक दे दिए। वही सास ससुर दहेज में 1 लाख की मांग करते है। उसके बीमार बेटे के साथ उन्होंने घर से नि

.

इस दौरान जो मेहर की राशि तय हुई तो वह दी गई। बाद में सास ससुर ने 5 लाख मांगे तो मां ने नानी की जमीन गिरवी रखवाकर रूपए का इंतजाम किया। शादी के बाद से पति जब भी विवाद करते तो तीन तलाक की धमकी देते रहते थे। वही कहते कि वह किसी अन्य महिला से प्रेम करता है। शादी के बाद जब सातवा माह तो प्रसव पीड़ा का दर्द हुआ।

अक्टूबर 2023 में जब बेटे का जब जन्म हुआ तो वह नार्मल नही था। बेटे की इस तरह की हालत के बाद भी पति ने मारपीट की। वही सास ससुर ओर 1 लाख की मांग करने लगे। पति ने जून 2025 में घर से निकाल दिया। इसके बाद पति ने 27 अगस्त 2025 को मोबाइल पर तीन बार तलाक लिख दिया। पीड़िता ने बताया कि सास ससुर ने समस्त स्त्रीधन रख लिया मांगने पर नही दे रहे। पति दूसरी शादी की जानकारी लगने पर पीड़िता सोमवार को थाने पहुंची। इसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर की है।



Source link