पांड्या से लड़कर टीम छोड़ने वाले बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी में ठोका दोहरा शतक

पांड्या से लड़कर टीम छोड़ने वाले बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी में ठोका दोहरा शतक


Last Updated:

रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी में मुंबई के खिलाफ दीपक हुड्डा ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से धूम मचा दी. राजस्थान के लिए दीपक हुड्डा ने जबरदस्त दोहरा शतक लगाया है. दीपक हुड्डा के इस दोहरे शतक से राजस्थान की टीम ने 600 रन से अधिक का स्कोर खड़ा कर दिया है.

दीपक हुड्डा ने मुंबई के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक

नई दिल्ली: टीम इंडिया के बाहर से चल मिडल ऑर्डर बल्लेबाज दीपक हुड्डा ने रणजी ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ अपनी दमदार बल्लेबाजी से सनसनी मचा दी.दीपक हुड्डा ने राजस्थान के लिए रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी में मुंबई के लिए 335 गेंद में 248 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 22 चौके और 2 छक्के भी लगाए. दीपक हुड्डा के इस दोहरे शतक के दमपर राजस्थान की टीम ने 6 विकेट पर 617 रन बनाकर अपनी पारी को घोषित किया.

बता दें कि ये वही दीपक हुड्डा हैं, जिनकी हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल से साल 2021 में लड़ाई हुई थी. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान दीपक हुड्डा ने क्रुणाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके साथ दुर्व्यवहार और धमकी दी है. उस समय दीपक हुड्डा बड़ौदा की टीम से घरेलू क्रिकेट खेलते थे और क्रुणाल पांड्या टीम बड़ौदा के कप्तान थे. दीपक हुड्डा ने क्रुणाल को लेकर कहा कि वह उनके साथ गाली-गलौच करते थे, जिसके कारण उन्होंने कोविड-19 के समय बायो बबल को तोड़कर टीम होटल छोड़ दिया था, जिसकी वजह से उन पर कार्रवाई भी हुई है. हालांकि, बाद में दीपक हुड्डा ने बड़ौदा की टीम को छोड़ दिया.

IPL में एक-साथ खेले दीपक और क्रुणाल

बड़ौदा टीम में लड़ाई के बाद भी दीपक हुड्डा और क्रुणाल पांड्या साथ-साथ आईपीएल में मैदान पर उतरे. आईपीएल में ये दोनों खिलाड़ी लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम में शामिल थे, लेकिन आईपीएल 2025 से पहले फ्रेंचाइजी ने इन दोनों को रिलीज कर दिया था. दीपक हुड्डा जहां चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में गए तो क्रुणाल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने खरीदा है.

मुंबई पर राजस्थान की बढ़त

वहीं रणजी ट्रॉफी में मुंबई और राजस्थान के बीच खेले जा रहे मैच की बात की जाए तो राजस्थान ने दमदार बल्लेबाजी से एक मजबूत बढ़त हासिल की है. मैच में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 254 रन बनाए थे, इसके जवाब में राजस्थान ने 617 रन बनाकर 363 रनों की बढ़त हासिल की, लेकिन दूसरी पारी में मुंबई की टीम ने भी धमाकेदार शुरुआत कर बिना कोई विकेट गंवाए 89 रन बना लिए हैं.

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें

homecricket

पांड्या से लड़कर टीम छोड़ने वाले बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी में ठोका दोहरा शतक



Source link