बस्ती में आया 12 फीट का अजगर तो एयरपोर्ट में घुसा तेंदुआ, गजब है

बस्ती में आया 12 फीट का अजगर तो एयरपोर्ट में घुसा तेंदुआ, गजब है


Last Updated:

मध्य प्रदेश के नेपानगर के रिहायशी इलाके में जहां एक 12 फीट का अजगर दिखा, तो वहीं जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट में तेंदुए की चहलकदमी से हड़कंप मच गया.

अजगर को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया.

रिपोर्ट- गणेश कुमार/पवन पटेल. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के नेपानगर में 12 फीट लंबा एक अजगर दिखाई दिया. जिसके बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. फौरन सर्पमित्र को इसकी सूचना दी गई. अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया. वहीं सोमवार को जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुए की चहलकदमी दर्ज की गई. एयरपोर्ट प्रबंधन ने वन विभाग को इसकी सूचना दी है. विभाग की टीम दल बल और संसाधनों के साथ एयरपोर्ट पर पहुंच चुकी है. गुलदार की तलाश में टीम जुटी हुई है. सीसीटीवी में वन बिलार जरूर दिखा है. फिलहाल परिसर में गुलदार का तलाशी अभियान जारी है.

पहली घटना नेपानगर के एमजी नगर की है, जहां 12 फीट लंबा अजगर दिखने से हड़कंप मच गया. अजगर शिकार की तलाश में घात लगाकर बैठा था. ग्रामीणों की नजर अजगर पर पड़ी, तो अफरातफरी मच गई. मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. लोगों में दहशत का माहौल बना रहा. सर्पमित्र खेम सिंह महाराज को सूचना दी गई. वह फौरन मौके पर पहुंचे. उन्होंने एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को काबू में किया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली. खेम सिंह ने उसे चांदनी के आगे जंगल में छोड़ दिया.

सीसीटीवी फुटेज में दिखा वन बिलार
दूसरा मामला जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट का है. सोमवार को एयरपोर्ट के पास तेंदुए की चहलकदमी से हड़कंप मच गया. एयरपोर्ट प्रबंधन ने वन विभाग की टीम को बुलवाया. दो दिन पहले भी डुमना एयरपोर्ट परिसर के पास तेंदुआ दिखने की प्रबंधन को सूचना मिली थी. सावधानी बरतते हुए वन विभाग की टीम दल बल और संसाधनों के साथ एयरपोर्ट पर पहुंची. एयरपोर्ट जंगल से लगे एरिया में बनाया गया है. डुमना क्षेत्र दशकों से तेंदुए और अन्य वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास रहा है. वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश की लेकिन गुलदार नहीं दिखा. इस दौरान सीसीटीवी फुटेज देखने पर तेंदुआ तो नहीं लेकिन वन बिलार जरूर नजर आया. फिलहाल टीम एयरपोर्ट परिसर की जांच कर रही है.

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

बस्ती में आया 12 फीट का अजगर तो एयरपोर्ट में घुसा तेंदुआ, गजब है



Source link