अस्थाई दुकानों से हेलमेट खरीदते वाहन चालक।
बालाघाट में 1 नवंबर से अनिवार्य हेलमेट अभियान शुरू होने के बाद पुलिस ने चालानी कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले दो दिनों में पुलिस ने कुल 545 चालान काटे हैं और पौने दो लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला है। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्च
.
यातायात विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर को 320 चालानों से 1 लाख 26 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। वहीं, 2 नवंबर को 225 चालानों के माध्यम से 74 हजार 400 रुपए का जुर्माना एकत्र किया गया। विभाग का कहना है कि दूसरे दिन जुर्माने की राशि कम होने का कारण अधिक लोगों द्वारा हेलमेट पहनना हो सकता है।
एक दिन पहले 245 के चालान काटे
यातायात थाना प्रभारी यीना राहंगडाले ने बताया कि सीट बेल्ट न लगाने, मोबाइल फोन का उपयोग करने, नंबर प्लेट संबंधी नियमों का उल्लंघन, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, बिना दस्तावेज और बीमा के वाहन चलाने पर भी चालान किए गए। इनमें सबसे अधिक 245 चालान बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों के काटे गए।
पुलिस शहर में 12 निश्चित बिंदुओं पर शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक तैनात रहती है, साथ ही दो चेकिंग पॉइंट भी लगाए गए हैं। ये चेकिंग पॉइंट अलग-अलग चौराहों पर लगाए जा रहे हैं ताकि हेलमेट अभियान का संदेश पूरे शहर में फैले।
बिना हेलमेट बाइक चालान को समझाती महिला पुलिसकर्मी।
हेलमेट अनिवार्य किए जाने के बाद बालाघाट की ऑटोमोबाइल दुकानों पर हेलमेट की बिक्री में भारी उछाल आया है। अब शहर की सड़कों के किनारे भी हेलमेट बेचे जा रहे हैं। इसे देखते हुए राजस्व अमले ने जांच की और नागरिकों को आईएसआई मार्क वाले हेलमेट ही खरीदने की सलाह दी।
अच्छी क्वालिटी का हेलमेट लें
नायब तहसीलदार मंजुला महोबिया और नापतौल विभाग के निरीक्षक कछवाहा ने पुलिस के साथ मिलकर शहर के मुख्य सड़क मार्ग पर संचालित हेलमेट दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने विक्रेताओं और नागरिकों को आईएसआई मार्क देखकर ही हेलमेट बेचने और खरीदने की हिदायत दी।

नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे।