मक्का के कम दाम मिले, NH-46 पर चार घंटे चक्काजाम: हाईवे पर फंसे रहे वाहन; किसान बोले- 2 हजार की जगह 1300 रुपए क्विंटल रेट दिया – Shivpuri News

मक्का के कम दाम मिले, NH-46 पर चार घंटे चक्काजाम:  हाईवे पर फंसे रहे वाहन; किसान बोले- 2 हजार की जगह 1300 रुपए क्विंटल रेट दिया – Shivpuri News



शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग की लुकवासा अनाज मंडी में मक्का का उचित भाव न मिलने से नाराज किसानों ने सोमवार दोपहर एनएच-46 पर चक्का जाम कर दिया। यह जाम दोपहर करीब 2 बजे से शाम 6 बजे तक, लगभग चार घंटे जारी रहा। इससे हाईवे के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा

.

सूचना मिलने पर कोलारस एसडीओपी संजय मिश्रा, बदरवास तहसीलदार और बाद में कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को दो दिन की छुट्टी के बाद मंडी खुली थी। बड़ी संख्या में किसान मक्का लेकर पहुंचे थे। व्यापारियों ने मक्का का भाव मात्र 1300 रुपए प्रति क्विंटल बताया, जबकि किसानों की मांग थी कि इसका मूल्य 2000 रुपए प्रति क्विंटल से कम नहीं होना चाहिए।

किसानों का कहना था कि उन्हें केवल बीज पर ही लगभग 1800 रुपए प्रति बीघा खर्च करने पड़े हैं, जिससे कम भाव मिलने पर भारी नुकसान हो रहा है। गौरतलब है कि बेमौसम बारिश के कारण कई किसानों की मक्का की फसल पहले ही खराब हो चुकी है। इससे फसल की गुणवत्ता और बाजार भाव दोनों प्रभावित हुए हैं।

इस संबंध में कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को किसानों की संख्या अधिक थी, जबकि व्यापारियों की उपस्थिति कम रही। कई किसानों की मक्का में नमी होने के कारण भी भाव में गिरावट आई।

उन्होंने यह भी बताया कि कुछ किसानों को 1900 रुपए प्रति क्विंटल तक का भाव भी मिला है। अधिकारियों के समझाने के बाद किसान शाम को जाम हटाने पर सहमत हुए।



Source link