राजगढ़ जिला कुपोषण-बाल विवाह जैसी समस्याओं से जूझ रहा: दिग्विजय बोले- सत्तारूढ़ दल के कानून की धज्जियां उड़ा रहे; CM से सख्ती की मांग – rajgarh (MP) News

राजगढ़ जिला कुपोषण-बाल विवाह जैसी समस्याओं से जूझ रहा:  दिग्विजय बोले- सत्तारूढ़ दल के कानून की धज्जियां उड़ा रहे; CM से सख्ती की मांग – rajgarh (MP) News



राजगढ़ जिले में बाल विवाह के चलते नाबालिग बच्चियों के मां बनने और कुपोषण से नवजात बच्चों की मौत जैसी दर्दनाक घटनाओं पर अब सियासत भी गरमाने लगी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने इस पूरे मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए मुख्यमं

.

दिग्विजय सिंह ने बताया कि पिछले छह महीनों में राजगढ़ जिले में 75 नाबालिग बच्चियों की शादी हुई, जिनमें से 52 ने कुपोषित बच्चों को जन्म दिया, और 10 नवजातों की जन्म के एक माह के भीतर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि वास्तविक संख्या इससे भी अधिक हो सकती है, जो जिले की बाल संरक्षण और पोषण व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सरकार भले ही बाल विवाह रोकने के दावे कर रही हो, लेकिन सत्तारूढ़ दल के कुछ नेता खुद नाबालिगों की शादी में शामिल होकर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्होंने इसे अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि राजगढ़ जिला लंबे समय से कुपोषण और बाल विवाह जैसी सामाजिक समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन शासन की योजनाएं कागजों तक ही सीमित हैं। अब समय आ गया है कि सरकार केवल घोषणाओं से आगे बढ़कर जमीनी स्तर पर सख्त कार्रवाई करे।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि बाल विवाह पर रोक, कुपोषण उन्मूलन और शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि इन संवेदनशील मुद्दों पर स्थायी समाधान निकल सके।



Source link