गंजबासौदा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म तीन पर वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना सोमवार रात करीब 9 बजे हुई।
.
घटना की जानकारी तब मिली जब ट्रेन गुजरने के बाद एक युवक प्लेटफॉर्म पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी।
मृतक की पहचान नहीं हो पाई
सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की पहचान के प्रयास शुरू किए। हालांकि, युवक के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिलने के कारण उसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।
मौके पर मौजूद यात्रियों के अनुसार, प्लेटफॉर्म तीन से सुपरफास्ट वंदे भारत ट्रेन गुजर रही थी। उसी के पास एक युवक खड़ा था जो ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जीआरपी चौकी के मोहन पटेल ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मृत्यु हुई है। उन्होंने पुष्टि की कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और पुलिस आगे की जांच में जुटी है।