हरमनप्रीत ने जीत के बाद कोच अमोल मजूमदार के छुए पैर, डबडबाई हुई थी उनकी आंखें

हरमनप्रीत ने जीत के बाद कोच अमोल मजूमदार के छुए पैर, डबडबाई हुई थी उनकी आंखें


Last Updated:

हरमनप्रीत कौर ने छुए कोच अमोल मजूमदार के पैर

नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम ने रविवार, 2 नवंबर को वर्ल्ड कप फाइनल जीतकर जो कमाल किया उसे सदियों तक याद रखा जाएगा. पहली बार महिला टीम वर्ल्ड चैंपियन बनीं और पूरा देश इस जश्न में डूब गया. नवी मुंबई में भारत को उनकी पहली महिला वनडे विश्व कप खिताब दिलाने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मुख्य कोच अमोल मजूमदार के पास जाकर उनके पैर छुए. इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

हरमनप्रीत ने नादिन डी क्लर्क का कैच पकड़ा और 299 के लक्ष्य का पीछा कर रही दक्षिण अफ्रीका की पारी 246 पर सिमट गई.  टीम इंडिया ने आखिरी विकेट गिरने के साथ ही इतिहास रच दिया. इस जीत ने भारत के लंबे इंतजार को समाप्त कर दिया और हरमनप्रीत को कपिल देव और एमएस धोनी के बाद तीसरी भारतीय कप्तान बना दिया जिन्होंने वनडे विश्व कप जीता. ओपनर शेफाली वर्मा की तेजतर्रार 87 रन की पारी ने टीम को ठोक शुरुआत दी तो दीप्ति शर्मा ने पारी को संभाला. बल्ले से दम दिखाने के साथ ही दोनों ने गेंदबाजी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया.



Source link