Gardening Tips: सर्दियों में घर के अंदर लगाएं ये पौधे, ताजगी से भर जाएगा हर कोना, देखभाल करना है बहुत आसान

Gardening Tips: सर्दियों में घर के अंदर लगाएं ये पौधे, ताजगी से भर जाएगा हर कोना, देखभाल करना है बहुत आसान


Last Updated:

Winter Indoor Plants: सर्दियों में बाहर का तापमान कम होने के कारण कई पौधे सही से पनप नहीं पाते, लेकिन यहां हम आपको ऐसे 6 पौधे बताने जा रहे हैं जो ठंडे मौसम में भी घर के अंदर आसानी से जीवित रहते हैं.

ठंड के सीजन में आप घर में ऐसे 6 पौधे लगा सकते हैं जो कम तापमान में आसानी से जीवित रहते हैं. ये पौधे न केवल आपके घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि वातावरण को साफ और ताजगी से भर देते हैं. साथ ही ये पौधे हानिकारक गैसों को सोखकर स्वच्छ हवा प्रदान करते हैं, जो सर्दियों में स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है.

Tips and Tricks

रबर प्लांट शानदार होम डेकोर प्लांट है. इसकी गहरी हरी, चमकदार पत्तियां किसी भी कमरे को आकर्षक और फ्रेश लुक देने में मदद करती हैं. खास बात है कि यह प्लांट कम देखभाल में भी अच्छी तरह बढ़ता है और घर के अंदर की हवा को शुद्ध करता है.

Gardening Tips

रबर प्लांट को मध्यम रोशनी और थोड़े पानी की ही जरूरत होती है. इसका मॉडर्न और क्लासिक लुक इसे लिविंग रूम, ऑफिस या बेडरूम के लिए परफेक्ट बनाता है.

Lifestyle

स्नेक प्लांट सर्दी के मौसम में घर के अंदर लगाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इसके पत्ते लंबी-लंबी और सर्प जैसी आकृतियों में होते हैं, जो घर की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं. स्नेक प्लांट हवा को शुद्ध करने में भी मदद करता है, खासकर सर्दी के मौसम में, क्योंकि इस समय घर अधिकतर बंद रहता है. इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती और यह ठंडे मौसम में भी अच्छी तरह पनप जाता है.

Gardening Tips

स्पाइडर प्लांट की खूबसूरती इसके लंबे, पतले और हरे-धारीदार पत्तों के कारण उभरकर सामने आती है. इस पौधे को अधिक देखभाल की जरूरत नहीं होती. यह हवा से विषैले पदार्थों को साफ करता है, जिससे घर का माहौल ताजा रहता है. आप इसे हैंगिंग पॉट में लगाकर खिड़की या लिविंग रूम में रख सकती हैं, जिससे घर में हरियाली का सुंदर दृश्य बनता है.

Tips and Tricks

फॉरेस्ट फर्न सर्दियों में नमी बनाए रखने वाला एक बेहतरीन इनडोर प्लांट है. यह घर की शोभा बढ़ाता है और हवा को शुद्ध कर वातावरण को ऑक्सीजन से भरपूर तथा ताजगी भरा बनाएं रखता है. ठंडे मौसम में यह पौधा वातावरण को जीवंत बनाए रखता है और हल्की नमी पसंद करता है, इसलिए सर्दी में भी थोड़े पानी का छिड़काव इसके जीवित रहने के लिए जरूरी है.

Gardening Tips

पीस लिली के सफेद फूल और गहरे हरे पत्तों की खूबसूरती सर्दियों में आपके घर की शोभा बढ़ाती है. साथ ही यह हवा से हानिकारक केमिकल्स को साफ करने में माहिर होती है. इसे कम रोशनी पसंद होती है, इसलिए सर्दियों की धुंधली रोशनी में भी यह अच्छी तरह खिलता है. इसकी देखभाल बहुत सरल है, बस इसे नियमित रूप से हल्का पानी दें और धूप में रखें.

Gardening tips

जेड प्लांट को अधिकतर लोग पसंद करते हैं, क्योंकि यह लगभग हर तरह की परिस्थितियों में पनप सकता है, खासकर सर्दियों में. इसके चमकदार गहरे हरे पत्ते आपके घर को मॉडर्न और एलिगेंट लुक देते हैं. जेड प्लांट की देखभाल बहुत आसान होती है, जिससे यह व्यस्त लोगों के लिए एक आदर्श विकल्प बन जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

PHOTOS: सर्दियों में घर के अंदर लगाएं ये पौधे, ताजगी से भर जाएगा हर कोना



Source link