Ground Report: यात्रियों को जल्द मिलेगी सौगात, शहर का 5वां स्टेशन जल्द होगा शुरू, इन ट्रेनों को मिलेगा हाल्ट

Ground Report: यात्रियों को जल्द मिलेगी सौगात, शहर का 5वां स्टेशन जल्द होगा शुरू, इन ट्रेनों को मिलेगा हाल्ट


Last Updated:

Ground Report: एमपी के भोपाल का 5वां रेलवे स्टेशन जल्द ही यात्रियों के लिए खुलने वाला है. पिछले तीन साल से यह रेलवे स्टेशन बनने के बाद से यात्रियों का इंतजार का रहा है. मगर अब रेलवे जल्द ही निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेनों को हॉल्ट देगा. जानिए इसकी पूरी डिटेल.

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का पांचवा रेलवे स्टेशन जल्द ही यात्रियों के लिए खुलने जा रहा है. पिछले तीन साल से यह रेलवे स्टेशन बनने के बाद से यात्रियों का इंतजार का रहा है. मगर अब रेलवे जल्द ही निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेनों को हॉल्ट देगा. रेलवे ने इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. निशातपुरा स्टेशन के शुरू होने से करोंद और अयोध्या बायपास के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. बता दें, निशातपुरा स्टेशन साल 2022 में लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ है. इसके तैयार होने के बाद यहां 11 ट्रेनों के हाल्ट का नोटिफिकेशन जारी हुआ था, लेकिन जनप्रतिनिधियों के बीच सहमति नहीं बनने के कारण मामला अटक गया था. भोपाल रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के मुताबिक, नोटिफिकेशन जारी हो गया है. सांसदों के साथ होने वाली बैठक के बाद डेडलाइन तय हो सकती है.

वर्तमान समय में भोपाल शहर में चार रेलवे स्टेशन हैं, जिनमें भोपाल रेलवे स्टेशन, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर और मिसरोद शामिल हैं. निशातपुरा और भोपाल रेलवे स्टेशन की कनेक्टिविटी बेहतर करने का भी एक प्रोजेक्ट है. वहीं, संत हिरदाराम नगर स्टेशन का भी विकास कार्य चल रहा है. इसका विकास कार्य पूरा होने पर यहां अधिक ट्रेनों को हॉल्ट दिया जाएगा. इसके साथ ही शहर के दक्षिण दिशा में अधिक डेवलपमेंट होने से मिसरोद स्टेशन पर भी सुविधाएं विकसित करने की मांग उठ रही है.

इन क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा फायदा
निशातपुरा स्टेशन की दूरी भोपाल स्टेशन से दो किलोमीटर की है. हालांकि, शहर के अलग-अलग इलाकों से यहां जाने वाले लोगों को ट्रैफिक के चलते थोड़ा ज्यादा समय लग जाएगा. वहीं अयोध्या बायपास, भानपुर, करोंद और जेके रोड के निवासियों को यह स्टेशन पास पड़ेगा. जिन दो ट्रेनों से स्टेशन शुरू हो रहा है, उनसे भोपाल से रोजाना औसत 650 यात्री यात्रा करते हैं. इस स्टेशन के शुरू होने का एक सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि मुख्य स्टेशन पर जगह नहीं मिलने पर ट्रेनों को आउटर की बजाय निशातपुरा स्टेशन पर रोका जा सकेगा.

यहां भी ट्रेनों को मिलेगा हॉल्ट
रानी कमलापति स्टेशन पर गोवा, आंध्र प्रदेश और गोंडवाना एक्सप्रेस सहित 6 प्रमुख ट्रेनों के हाल्ट की मांग एक बार फिर उठ रही है. इससे पहले भोपाल मंडल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) की बैठक में रेल अधिकारियों ने तकनीकी कारण बताते हुए इन ट्रेनों का हाल्ट देने से इंकार कर दिया था. अब सांसदों से उम्मीद है कि वे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस मांग पर फिर जोर देंगे.

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

यात्रियों को जल्द मिलेगी सौगात, शहर का 5वां स्टेशन जल्द होगा शुरू



Source link