दीपावली का त्योहार खत्म होने के बाद ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जयपुर से बांद्रा टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। यह ट्रेन वेस्टर्न रेलवे रतलाम रेल मंडल के रतलाम स्टेशन समेत 4 स्टेशनों से होकर गुजरेगी। दोनों दिशाओं में यह
.
जयपुर से बांद्रा टर्मिनस, गाड़ी संख्या 09729 गाड़ी संख्या 09729 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल जयपुर से आज (4 नवंबर, मंगलवार) को सुबह 8:10 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 4:55 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
| स्टेशन | आगमन (Arrival) | प्रस्थान (Departure) |
| चित्तौड़गढ़ | 14.00 बजे | 14.05 बजे |
| नीमच | 14.49 बजे | 14.51 बजे |
| मंदसौर | 15.29 बजे | 15.31 बजे |
| रतलाम | 17.30 बजे | 17.40 बजे |
बांद्रा टर्मिनस से जयपुर, गाड़ी संख्या 09730
वापसी में गाड़ी संख्या 09730 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल 5 नवंबर (बुधवार) को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 9:30 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 6:45 बजे जयपुर पहुंचेगी।
| स्टेशन | आगमन (Arrival) | प्रस्थान (Departure) |
| रतलाम | 20.10 बजे | 20.20 बजे |
| मंदसौर | 21.33 बजे | 21.35 बजे |
| नीमच | 22.25 बजे | 22.27 बजे |
| चित्तौड़गढ़ | 00.05 बजे (गुरुवार) | 00.10 बजे (गुरुवार) |
इन स्टेशनों पर रहेगा स्टॉपेज यह ट्रेन दोनों दिशाओं में किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, मांडल, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, वापी, पालघर एवं बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन एलएचबी रैक से चलेगी, जिसमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।