एक दर्जन से ज्यादा इलाकों में गुल रहेगी बिजली: इंदौर का पूर्वी क्षेत्र रहेगा प्रभावित, जानिए इलाकों के नाम और समय – Indore News

एक दर्जन से ज्यादा इलाकों में गुल रहेगी बिजली:  इंदौर का पूर्वी क्षेत्र रहेगा प्रभावित, जानिए इलाकों के नाम और समय – Indore News



इंदिरा सागर में मॉकड्रिल के चलते इंदौर में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार, इंदिरा सागर प्रोजेक्ट ब्लैक स्टार्ट मॉकड्रिल प्रस्तावित की गई है। इसमें पूर्वी इंदौर के बिचौली मदीना स्थित 220 केव्ही सब स्टेशन से निकलने

.

इन फीडर से मंगलवार को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

33 केवी फीडर एवं प्रभावित क्षेत्र

  • संचार नगर–1 – होटल तसलीम, शालीमार पाम्स, संजना पार्क एवं मिलन हाइट।
  • संचार नगर–2 – ब्लू वाटर पार्क, डी–मार्ट (भूरी टेकरी) एवं सर्वेक्षण नगर।
  • वंदना नगर-1 एवं 2 – बिजली नगर, चौहान नगर, गोयल नगर।
  • दुधिया-दुधिया एवं पादला क्षेत्र से सम्बंधित सभी उच्च दबाव उपभोक्ता।
  • स्कीम नं. 140 – गणेश धाम, गेस गार्डन, मंगल नगर, तालाब, टावर नं. 3, चूंगीशालिटी, हाई–राइज टावर, पासपोर्ट, संपत फॉर्म, स्कीम नं. 140 का क्षेत्र।
  • गोयल नगर – गुलमोहर पैराडाइज कॉलोनी।
  • कन्नोद–2 – बी आर नगर कॉलोनी, एच टी इंडस्ट्रीज, दुधिया गांव, विकास परिसर इंडस्ट्रियल एरिया, देवगुराड़िया।
  • खुड़ैल – आकाश इंडस्ट्रीज, एस.एस. इंडस्ट्रीज, पद्मा इंडस्ट्रीज, शिवाय एवं तेजस इंडस्ट्रियल क्षेत्र, उज्जनी, सोनगुराड़िया, बड़ियाखेड़ा, मालीखेडी, अरंडाखेड़ा, गरीपिपल्या।



Source link