Last Updated:
Katni BJP Neta Murder Update: कटनी जिले में BJP नेता नीलेश रजक हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. कैमोर पुलिस ने आरोपी आरिफ को गिरफ्तार कर एक दिन की रिमांड पर लिया है. कई बड़े राज खुल सकते हैं.
Katni News: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में दिन दहाड़े हुई बीजेपी नेता नीलेश रजक की हत्या के मामले पर एक आरोपी का नाम जुड़ गया है. कैमोर पुलिस ने घटना के बाद से फरार चल रहे आरिफ को हिरासत में लिया है. कोर्ट से 1 दिन का पीआर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि नीलेश गोलीकांड में पुलिस प्रिंस जोसेफ और अकरम खान का साथ देने वाले आरोपी आरिफ को भी गिरफ्तार करते हुए रिमांड में लिया है. हमने अब तक आरोपियों से पिस्टल, गोली, बाइक जब्त कर ली है. वहीं CCTV फुटेज और CDR से दोनों आरोपी से जुड़े अन्य लोग जिन्हें घटना की जानकारी थी और संरक्षण दे रहे थे सभी को चिन्हित करते हुए आरोपियों की संख्या बढ़ाकर उनकी गिरफ्तारी करेंगे. इस मामले पर मृतक नीलेश रजक की पत्नी सुचिता रजक की ओर से भी एक शिकायत मिली है उनके बताए लोगों के हिसाब से भी जांच जारी है. जल्द बड़ा खुलासा करते हुए इनके पीछे के छिपे लोगों को पकड़ा जाएगा.
28 अक्टूबर को हुई थी हत्या
आपको बता दें नीलेश रजक की हत्या 28 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे हुई थी, जिसके बाद से पूरे कैमोर में दहशत का माहौल था. इसी दौरान एसपी द्वारा गठित एक टीम ने आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में लेने का प्रयास किया तो दोनों के बीच मुठभेड़ हो गई. इसमें आरोपियों के पैरों में गोली लगने के बाद उपचार जारी है. हालांकि पुलिस आरोपी प्रिंस और अकरम से बंदूक उपलब्ध करवाने वालों के नाम पता लगाने में जुटी है. फिलहाल घटना के बाद से अब तक कई ऐसे सवाल हैं, जिसकी गुत्थी सुलझाने में पूरी कटनी पुलिस लगी हुई है.
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें