देवास नगर निगम ने स्वच्छता अभियान के तहत खुले में कचरा फेंकने वाले 4 रहवासियों और नियमों का उल्लंघन कर खुले में चिकन बेचने वाले 2 प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की है। सभी पर चालान काटकर अर्थदंड वसूला गया।
.
आयुक्त दलीप कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने पाया कि कुछ रहवासी घर-घर कचरा संग्रहण वाहन में कचरा न देकर खुले और खाली प्लॉटों में कचरा फेंक रहे थे। इसी पर वार्ड क्रमांक 24 के 3 और वार्ड क्रमांक 21 के 1 रहवासी के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
दो चिकन सेंटर नियम तोड़ते मिले
निरीक्षण के दौरान आसान चिकन सेंटर और मोहसिन चिकन सेंटर बिना ब्लैक फिल्म लगाए खुले में ही चिकन बेचते मिले। यह नगर निगम की स्वच्छता गाइडलाइन का उल्लंघन है। दोनों दुकानों पर चालान काटकर अर्थदंड वसूला गया।
नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील
नगर निगम ने कहा कि लोग कचरा सिर्फ निर्धारित वाहन में डालें और खाली स्थानों पर गंदगी न फैलाएं। साथ ही, मांसाहारी व्यापार संचालक स्वच्छता मानकों और ब्लैक फिल्म लगाने के नियमों का पालन करें। यह कार्रवाई स्वास्थ्य निरीक्षक हरेंद्र सिंह ठाकुर और वार्ड दरोगा राकेश बंजारे ने अपनी टीम के साथ मिलकर की।