घरेलू विवाद में युवक ने खुद को लगाई आग: 90% तक झुलसा; नाजुक हालत में देर रात छिंदवाड़ा से नागपुर रेफर किया – Chhindwara News

घरेलू विवाद में युवक ने खुद को लगाई आग:  90% तक झुलसा; नाजुक हालत में देर रात छिंदवाड़ा से नागपुर रेफर किया – Chhindwara News



छिंदवाड़ा शहर के वार्ड क्रमांक 10 खापा भाट क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां निवासी विनोद विश्वकर्मा (35 वर्ष) पिता महादेव विश्वकर्मा ने घरेलू विवाद के चलते खुद के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। युवक करीब 90 प्रतिशत तक झ

.

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर रवि धुर्वे ने बताया कि, “मरीज करीब 90 प्रतिशत तक झुलस चुका है, उसका उपचार किया गया, लेकिन हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण देर रात उसे नागपुर रेफर कर दिया गया।”

कार चालक ने कार कवर से बुझाने की कोशिश की पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना खापा भाट क्षेत्र स्थित तालाब के पास की है। उसी दौरान वहां से गुजर रहे एक कार चालक ने युवक को आग की लपटों में घिरा देखा और कार कवर से आग बुझाने की कोशिश की। बाद में परिजनों ने गंभीर रूप से झुलसे विनोद को अस्पताल पहुंचाया।

घरेलू विवाद में उठाया कदम धर्म टेकड़ी चौकी प्रभारी अविनाश पारधी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवक ने घरेलू विवाद के चलते यह कदम उठाया। फिलहाल वह बयान देने की स्थिति में नहीं है, इसलिए घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है।



Source link