छुई और खीरेटी उपकेंद्रों की बिजली क्षमता बढ़ी: 10 MVA का पावर ट्रांसफार्मर लगा; 25 से ज्यादा गांवों को मिलेगा बेहतर वोल्टेज – Chhindwara News

छुई और खीरेटी उपकेंद्रों की बिजली क्षमता बढ़ी:  10 MVA का पावर ट्रांसफार्मर लगा; 25 से ज्यादा गांवों को मिलेगा बेहतर वोल्टेज – Chhindwara News



छिंदवाड़ा में पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली आपूर्ति को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने छुई उपकेंद्र पर 5 MVA की जगह 10 MVA का पहला पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। इसी तरह खीरेटी उपकेंद्र में भी 3.15 MVA ट्रांसफा

.

किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

  • क्षमता वृद्धि: इन दोनों उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि से छुई, खीरेटी और आसपास के करीब 25 से अधिक गांवों के किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।
  • बेहतर वोल्टेज: पहले जहां कृषि पंपों और घरों में कम वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी, अब उससे राहत मिलने की उम्मीद है।
  • डबल हुई क्षमता: छुई उपकेंद्र की कुल क्षमता दोगुनी हो गई है, जिससे भविष्य में बढ़ती बिजली मांग को भी सहजता से पूरा किया जा सकेगा।

देर रात तक चला स्थापना कार्य कंपनी अधिकारियों के मुताबिक, ट्रांसफार्मर का आकार बड़ा होने के कारण स्थापना कार्य देर रात तक चला। इंजीनियरों और तकनीकी टीम ने मेहनत व समर्पण से इसे समय पर पूरा किया।



Source link