.
बुरहानपुर के नेपानगर स्थित नेहरू स्टेडियम ग्राउंड में हर रात असामाजिक तत्व शराब पार्टियां करते हैं और खाली बोतलें फेंककर भाग जाते हैं। सुबह मॉर्निंग वॉक पर आने वाली महिलाओं, बच्चों और अन्य लोगों को पैरों में कांच चुभने से चोटें लग रही हैं। स्थानीय लोग इस समस्या से काफी परेशान हैं।
नेपा लिमिटेड प्रबंधन की ओर से स्टेडियम में रोज साफ-सफाई कराई जाती है। मंगलवार सुबह भी ग्राउंड पर जगह-जगह शराब की खाली बोतलें मिलीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर रात यही स्थिति रहती है।
सिविल प्रबंधक बोले- लोगों की जिम्मेदारी जरूरी
नेपा मिल के सिविल प्रबंधक प्रशांत बैठालु ने कहा कि कई बार सफाई कराई जा चुकी है, लेकिन असामाजिक तत्व फिर गंदगी फैला देते हैं। उन्होंने कहा कि कितनी बार सफाई कराएं? जब तक लोग खुद जिम्मेदारी नहीं समझेंगे, समस्या दूर नहीं होगी।
ग्राउंड पर खाली बोतलें और प्लास्टिक बिखरे हुए।
महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा
सुबह ग्राउंड पर खेलने वाले बच्चों और वॉक पर आने वाली महिलाओं को पैरों में कांच चुभने से चोटें लग रही हैं। बोतलें फोड़कर फेंक देने से खतरा और बढ़ जाता है। बैठालु ने लोगों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन न करें और स्टेडियम की साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग दें।