पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज बाबर आजम पिछले कुछ दिनों से काफी बुरे दौर से गुजर रहे थे. उनके खराब प्रदर्शन की वजह से उन्हें टीम से भी ड्रॉप किया गया. बाबर के आउट ऑफ फॉर्म में होने के बाद उन्हीं के अवाम के लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. बता दें कि बाबर अपने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. इसी बीच उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर नायाब कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. उन्होंने अपने विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है. उन्होंने ना सिर्फ टी20I में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया. बल्कि भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड भी बुरी तरह से ध्वस्त कर दिया है.
तोड़ दिया कोहली का रिकॉर्ड
पाकिस्तान के तूफानी बल्लेबाज बाबर आजम ने अपनी शानदार पारी की बदौलत दम पर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वह अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पचासा जड़ने वाले नंबर 1 खिलाड़ी बन गए हैं. बता दें कि बाबर के नाम पर अब 131 मैचों की 124 पारियों में 40 अर्धशतक हो गए हैं. उन्होंने विराट कोहली के 39 अर्धशतक के रिकॉर्ड बुरी तरह से मसल दिया है.
विराट कोहली
लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम है. विराट ने अपने करियर के दौरान खेले 125 मैचों की 117 पारियों में 39 बार अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाया था,जिसे अब पाकिस्तान के बाबर आजम ने ध्वस्त कर दिया है. बता दें कि कोहली ने साल 2024 में भारत के टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20I से संन्यास ले लिया था. अब वह सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते दिखते हैं.
रोहित शर्मा
लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत के पूर्व टी20 इंटरनेशनल कप्तान रोहित शर्मा का नाम है. उन्होंने अपने करियर के दौरान खेले 159 मैचों की 151 पारियों में 37 पचासे जड़ने का कारनामा किया था. बता दें कि रोहित ने भी विराट के साथ संन्यास लेने की घोषणा की थी. अपने करियर के दौरान उन्होंने टी20 में कई इतिहास कायम किए थे. रोहित अब विराट के साथ केवल वनडे फॉर्मेट में शिरकत करते हैं. दोनों ही 2027 का वनडे विश्व कप खेलना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: टी20I इतिहास की 3 सबसे धमाकेदार पारियां, कंगारू तूफान ने उड़ाई थी गेंदबाजों की नींद, ये दिग्गज है नंबर