बेटे ने पिता की हत्या की: मंडला के आमाडोंगरी में घरेलू विवाद बना वजह – Mandla News

बेटे ने पिता की हत्या की:  मंडला के आमाडोंगरी में घरेलू विवाद बना वजह – Mandla News


मंडला जिले के निवास थाना क्षेत्र के आमाडोंगरी गांव में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। 55 वर्षीय नरबद मरावी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना निवास अस्पताल से पुलिस को मिली थी।

.

पुलिस के मौके पर पहुंचने पर घर के अंदर खून बिखरा मिला। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि 1 नवंबर की रात पिता-पुत्र के बीच घरेलू विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते आरोपी पुत्र पप्पू मरावी ने परखी (बोरे से अनाज निकालने में प्रयुक्त होने वाली नोकदार वस्तु) से हमला कर पिता की हत्या कर दी।

एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि आमाडोंगरी निवासी नरबद की मृत्यु पर मर्ग कायम किया गया था। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मृतक के गले में चोट के निशान और खून का रिसाव पाया गया। इसके बाद हुई पूछताछ में बेटे द्वारा तात्कालिक विवाद में हत्या करने की बात सामने आई।

पुलिस ने आरोपी पुत्र पप्पू मरावी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।



Source link