सिंगरौली जिले में सोशल मीडिया पर ऑडियो और तस्वीरें वायरल होने और शिकायत पर कार्रवाई न होने से परेशान एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सोमवार को हुई इस घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया
.
यह घटना बरगमा थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला से संबंधित है। महिला ने 29 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने अपने पति, ससुराल पक्ष और एक अन्य पुरुष पर सोशल मीडिया पर उनके ऑडियो और तस्वीरें वायरल करने का आरोप लगाया था।
महिला ने अपनी शिकायत में तत्काल न्याय और कार्रवाई की मांग की थी। महिला का आरोप था कि वायरल सामग्री से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही थी। हालांकि, उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे व्यथित होकर उन्होंने यह कदम उठाया।
अपने पति के महिला।
यूपी में खाया जहर
इस मामले पर नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, महिला ने उत्तर प्रदेश क्षेत्र में जहर खाया है। इसलिए, अपराध वहीं दर्ज किया जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो और तस्वीरों की भी जांच की जा रही है, ताकि अपलोड करने वाले व्यक्ति और स्थान का पता लगाया जा सके। सिंगरौली पुलिस ने एक टीम भेजकर मामले की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।