Hyundai Venue N Line 2025: माइलेज से लेकर कीमत तक, यहां जानें हर माइलेज की डिटेल

Hyundai Venue N Line 2025: माइलेज से लेकर कीमत तक, यहां जानें हर माइलेज की डिटेल


Last Updated:

Hyundai Venue का नया मॉडल भारत में लॉन्च हुआ, कीमत 7.89 लाख से शुरू. तीन वेरियंट्स, बेहतर एक्सटीरियर, इंटीरियर, माइलेज और N Line स्पोर्टी फीचर्स के साथ उपलब्ध है.

हुंडई ने भारत में अपनी नई वेन्यू (Hyundai Venue) लॉन्च कर दी है. यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV में से एक का नया मॉडल है, जिसमें पुराने मॉडल के मुकाबले कई बदलाव किए गए हैं. गाड़ी के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बदलाव किए गए हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा आकर्षक हो गई है.

Generated image

नई वेन्यू छह मोनोटोन और दो डुअल-टोन कलर्स में उपलब्ध है. इसकी कीमत 7.89 लाख रुपये से शुरू होकर 9.14 लाख रुपये तक है. लॉन्च के साथ ही इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है और जल्द ही डिलीवरी भी शुरू होने की उम्मीद है. आइए इसकी खासियतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Generated image

इस कार को 3 वेरियंट्स में लॉन्च किया गया है. HX2 की कीमत 7.90 लाख रुपये है. वहीं HX4 की कीमत 8.80 लाख रुपये है. HX5 को खरीदने के लिए आपको 9.15 लाख रुपये खर्च करने होंगे.

Generated image

बात करें माइलेज की तो इसके पेट्रोल वेरियंट की माइलेज 18.05 किमी है. वहीं टर्बो पेट्रोल वेरियंट की माइलेज 20 किमी प्रति लीटर है. वहीं डीजल वेरियंट की माइलेज 17 किमी से 20.90 किमी के बीच है.

Generated image

स्पोर्टियर Hyundai Venue N Line में रिडिज़ाइन किया हुआ ग्रिल, थोड़ा नया फ्रंट और रियर बम्पर, नए अलॉय व्हील्स, नया डुअल-रिज स्पॉइलर, ‘N Line’ बैजिंग, रेड एक्सेंट्स और डुअल एग्जॉस्ट टिप्स दिए गए हैं.

Generated image

डायमेंशंस की बात करें, नई Hyundai Venue की लंबाई 3,995mm, चौड़ाई 1,800mm और ऊंचाई 1,665mm है, जिसमें व्हीलबेस 2,520mm है. इसका मतलब है कि इसकी कुल लंबाई, चौड़ाई और व्हीलबेस पहले के मुकाबले क्रमशः 48mm, 30mm और 20mm बढ़ गई है.

Generated image

आउटगोइंग मॉडल की तुलना में, 2025 Hyundai Venue अधिक स्पोर्टी दिखती है जिसमें शार्प क्रीज़ और ज्यादा साफ कैरेक्टर लाइन्स हैं.

साइड प्रोफाइल Exter और Tucson से प्रेरित लगता है, जिसमें व्हील आर्च और दरवाजे की सिल्स पर बोल्ड क्लैडिंग, सिल्वर गार्निश के साथ ब्लैक-आउट C-पिलर और नए डिज़ाइन किए गए 16-इंच अलॉय व्हील्स हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

Hyundai Venue N Line 2025: माइलेज से लेकर कीमत तक, जानें हर माइलेज की डिटेल



Source link