मुरैना में मकान पर कब्जा करने को लेकर मारपीट: एक ही परिवार के ताऊ-भतीजों में विवाद, क्रॉस केस दर्ज – Morena News

मुरैना में मकान पर कब्जा करने को लेकर मारपीट:  एक ही परिवार के ताऊ-भतीजों में विवाद, क्रॉस केस दर्ज – Morena News



मुरैना जिले के जीगनी गांव में बुधवार सुबह एक ही परिवार के लोगों के बीच मकान पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से क्रॉस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

जानकारी के अनुसार, जीगनी गांव निवासी कुलदीप शर्मा और सोनू शर्मा सगे भाई हैं। उनके पिता का निधन हो चुका है और वे अपने पैतृक मकान में रह रहे हैं। बताया गया कि रिश्ते के ताऊ देवदत्त शर्मा इसी मकान पर कब्जा करना चाहते हैं, जिससे लंबे समय से परिवार में विवाद चल रहा था।

बेटों के साथ पहुंचा विवाद के बाद की मारपीट बुधवार सुबह देवदत्त शर्मा अपने चारों बेटों और बहुओं के साथ कुलदीप और सोनू के घर पहुंचे। उन्होंने मकान खाली करने की बात कही। जब सोनू शर्मा ने विरोध किया, तो ताऊ पक्ष ने घर में तोड़फोड़ करते हुए लाठी से हमला कर दिया।सोनू को बचाने आए कुलदीप और उसकी पत्नी को भी पीटा गया। इस झगड़े में सोनू शर्मा और उसकी भाभी घायल हुए, जबकि दूसरी ओर ताऊ पक्ष की एक महिला को भी चोट आई।

दोनों पक्षों के लोग घायल, पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस

सूचना मिलने पर माता बसैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।थाना प्रभारी अरुण कुशवाहा ने बताया कि यह पारिवारिक विवाद है। दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल करवाकर क्रॉस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link