हम आपको बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।
.
| सुविधाएं जो, आपसे जुड़ी हैं… |
|
हज के लिए राशि जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी
- हज 2026 के लिए यात्रियों को बड़ी राहत दी गई है। मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष रफत वारसी ने जानकारी दी है कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज राशि जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब यात्री 31 अक्टूबर 2025 की बजाय 7 नवंबर 2025 तक अपनी राशि जमा कर सकेंगे।पढ़ें पूरी खबर
|
|
आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा
|
|
शास्त्रीय संगीत की सभा
- कार्तिक पूर्णिमा की पावन चांदनी में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय,सांस्कृतिक श्रृंखला “पूनम– 40” — शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति होगी। इसमें देश के विख्यात बनारस घराने के सुप्रसिद्ध कलाकार पं. साजन मिश्र एवं स्वरांश मिश्र शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगे। सायं 6:30 बजे मानव संग्रहालय आयोजित इस कार्यक्रमें प्रवेश टिकट 50 रुपए रहेगा।
प्रदर्शनी और स्वाद
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (IGRMS), भोपाल एवं बिहार म्यूज़ियम, पटना के संयुक्त तत्वाधान में “सीता: बिहार की बेटी” नाम की एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पारंपरिक व्यंजन लिट्टी चोखा सहित अन्य व्यंजन की व्यवस्था है जिसका शुभारंभ 5 नवंबर, 2025 को दोपहर 4.00 बजें होगा।
श्री राम कथा
- श्रीराम कथा अमृत महोत्सव 11 नवंबर तक शिर्डीपुरम स्थित सिग्नेचर क्राउन के सामने, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर, भोपाल में होगा। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा वाचक धर्मपथिक शैलेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के मुखारविंद से प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक किया जाएगा।
शलाका चित्र प्रदर्शनी
- जनजातीय संग्रहालय में प्रदर्शनी लगेगी।
- दोपहर 12 बजे से प्रदर्शनी की शुरुआत होगी।
|
| कैंपस |
|
डीएलएड की परीक्षाएं 19 नवंबर से
- मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) फर्स्ट और सेकेंड ईयर द्वितीय अवसर परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 19 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
- इसके तहत फर्स्ट ईयर की परीक्षा 29 नवंबर और सेकेंड ईयर की परीक्षा 27 नवंबर तक आयोजित होंगी। मंडल ने स्पष्ट किया है कि कोई भी सार्वजनिक अथवा स्थायी अवकाश होने पर भी परीक्षाएं यथावत आयोजित की जाएंगी। इसमें कोई फेरबदल नहीं होगा।
|
काम की जरूरी लिंक्स
Source link