श्योपुर में बुधवार सुबह इस सीजन का पहला घना कोहरा छाया। सुबह-सुबह शहर और आसपास के क्षेत्रों में घनी धुंध की सफेद परत फैल गई, जिससे दृश्यता घटकर करीब 100 मीटर तक रह गई। बायपास रोड, स्टेशन रोड और मुख्य बाजार क्षेत्र में वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीम
.
तापमान में 3 डिग्री की गिरावट
कोहरे और बादलों के असर से शहर में तापमान में भी गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार के मुकाबले बुधवार को दिन का तापमान 3 डिग्री घटकर 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि मंगलवार को यह 19 डिग्री सेल्सियस था।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि हवा के रुख में बदलाव इसकी मुख्य वजह है। पहले उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा से चल रही ठंडी हवाएं अब पूर्व से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बह रही हैं, जिससे तापमान में यह उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
सुबह 10 बजे तक धुंध छंटने की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे तक कोहरा धीरे-धीरे छंटने लगेगा और जैसे ही धूप निकलेगी, मौसम साफ हो जाएगा। अगले तीन से चार दिनों तक सुबह के समय कोहरा और हल्के बादल बने रहने की संभावना है। वहीं, रात के तापमान में मामूली गिरावट के साथ ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा।
पिछले पांच दिनों में ऐसे रहा तापमान
पिछले पांच दिनों के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया।
- 31 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री, न्यूनतम 20 डिग्री,
- 1 नवंबर को अधिकतम 37 डिग्री, न्यूनतम 20 डिग्री,
- 2 नवंबर को अधिकतम 30 डिग्री, न्यूनतम 21 डिग्री,
- 3 नवंबर को अधिकतम 29 डिग्री, न्यूनतम 18 डिग्री,
- 4 नवंबर को अधिकतम 28 डिग्री, न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अलाव और गर्म पेय से दिन की शुरुआत
कोहरे और ठंडी हवाओं के बीच लोगों ने बुधवार की सुबह अलाव जलाकर और चाय-कॉफी पीकर दिन की शुरुआत की। सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। मौसम में आया यह बदलाव अब सर्दी के स्थायी दौर की शुरुआत का संकेत दे रहा है।