अगरकर और गंभीर से पंगा लेना शमी को पड़ा महंगा, समझो करियर अब खत्म!

अगरकर और गंभीर से पंगा लेना शमी को पड़ा महंगा, समझो करियर अब खत्म!


Last Updated:

Mohammed Shami Selection: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. एक बार फिर से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में मौका नहीं दिया गया. शमी इस समय घरेलू क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए खेल रहे हैं.

मोहम्मद शमी को टेस्ट टीम में नहीं मिली जगह

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम की घोषणा के साथ ही तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चर्चा में आ गए हैं क्योंकि एक बार फिर उन्हें टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है. शमी फिलहाल रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए खेल रहे हैं. बंगाल के लिए शमी ने दमदार गेंदबाजी भी की है, लेकिन इसके बावजूद टीम में उनको नहीं चुने जाने पर एक बड़ा प्रश्न उठ गया है.

शमी रणजी ट्रॉफी में खेले गए पिछले तीन मैच में 15 विकेट लिए हैं. उत्तराखंड के खिलाफ तो शमी ने मैच में 7 विकेट झटके थे. हालांकि, टीम में नहीं चुने जाने के पीछे सिर्फ उनकी बॉलिंग और प्रदर्शन नहीं, बल्कि टीम मैनेजमेंट की रणनीति भी है. इसके अलावा शमी ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के बयान पर भी टिप्पणी की थी, जिसके कारण हो सकता है कि उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है.

क्या है शमी और अगरकर का मामला?

अजीत अगरकर और मोहम्मद शमी के बीच मतभेद का मामला ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम चयन के बाद सामने आया था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए शमी को टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया था. इसके पीछे तर्क दिया गया कि शमी पूरी तरह से फिट नहीं हैं. ऐसे में फिटनेस पर सवाल उठने के बाद शमी ने भी प्रतिक्रिया दी.

रणजी ट्रॉफी मैच के बाद शमी ने मीडिया से बात करते हुए अगरकर के फिटनेस वाले बयान पर जवाब देते हुए कहा था कि, “अगर मैच में टेस्ट में पूरे दिन खेल सकता हूं और गेंदबाजी कर सकता हूं तो फिर वनडे में क्यों नहीं खेल सकता. आप देख ही रहे हैं मेरा फिटनेस कैसा है.”

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें

homecricket

अगरकर और गंभीर से पंगा लेना शमी को पड़ा महंगा, समझो करियर अब खत्म!



Source link