किंग से चेज मास्टर तक, विराट के 37वें जन्मदिन पर लोग बरसा रहे जमकर प्यार, 37वां बर्थडे मना रहे कोहली

किंग से चेज मास्टर तक, विराट के 37वें जन्मदिन पर लोग बरसा रहे जमकर प्यार, 37वां बर्थडे मना रहे कोहली


भारतीय क्रिकेट इतिहास में कई दिग्गज हुए और होंगे. लेकिन विराट कोहली एक ऐसा नाम है जो महज नाम नहीं एक ब्रांड बन चुका है. पूरे दुनिया में विराट कोहली ने क्रिकेट जगत में जो मुकाम हासिल किया है. वह सिर्फ लोगों के लिए सपने से कम नहीं है. क्रिकेटर्स कई आते और जाते हैं, लेकिन विराट जैसे महान खिलाड़ियों सदियों में एक बार पैदा होते हैं. उन्होंने जो नाम जो उपलब्धि हासिल की है उसे पाने के लिए कई खिलाड़ी पूरा जीवन लगा देते हैं. आज विराट अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. 17 साल के अपने इंटरनेशनल करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक उपलब्धि हासिल की है. उनके जन्मदिन के मौके पर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.

युवराज सिंह 

युवराज सिंह ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ एक बार का किंग हमेशा का किंग, हैप्पी बर्थडे विराट, ढेर सारा प्यार और स्नेह आगे के दिन खूब अच्छे हों, खुश रहो.’

Add Zee News as a Preferred Source


सुरेश रैना

सुरेश रैना ने एक्स पर बर्थडे विश करते हुए लिखा,’ किंग कोहली 37 के हो गए, विराट के शानदार सफर को मुबारक. भारतीय क्रिकेट का एक महान खिलाड़ी. आपको आगे के साल की ढेर सारी शुभमकामनाए और जमकर रिकॉर्ड्स बनाए और मैच जीतें खूब खुश रहें.’

King Kohli turns 37  @imVkohli Celebrating the incredible journey of Virat Kohli, a true legend of Indian cricket! Wishing him a year filled with more records, victories, and joy  appyBirthdayViratKohli pic.twitter.com/DCUx8QDlch

 Suresh Raina (@ImRaina) November 5, 2025 

चेतेश्वर पुजारा

चेतेश्वर पुजारा ने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ हैप्पी बर्थडे विराट कोहली, आपको आज की दिन खूब शुभकामनाए और आगे साल की ढेर सारी बधाई. ‘

आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने पोस्ट करते हुए लिखा,’ हैप्पी बर्थडे विराट कोहली. भारत के लिए और भी पारियां बाकी हैं और हमें उनका इंतजार है. आपके आगे के दिनों की खूब शुभकामनाए.

कुलदीप यादव

कुलदीप यादव ने कोहली को बर्थडे विश करते हुए कहा, ‘ हैप्पी बर्थडे विराट भाई, ऐसे ही चमकते रहें और हमेशा प्रेरणादायक बने रहें.’

सुनील शेट्टी

फॉर्म बदला, ‘समय बदला, लेकिन आपका पैशन नहीं. – टाइमलेस विराट. हैप्पी बर्थडे किंग कोहली.’

ये भी पढ़ें: ‘अभिषेक को जल्दी आउट…,’ ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर के सनसनीखेज खुलासे ने मचाई खलबली, जानें पूरा मामला

 





Source link