Last Updated:
ऑलराउंडर हर्षित राणा का नाम तीनों फॉर्मेट के स्क्वाड में देखने को मिलता था. जिसके चलते गौतम गंभीर और अजीत अगरकर समेत इस प्लेयर को भी काफी ट्रोल किया गया. लेकिन इस टेस्ट सीरीज से इस खिलाड़ी को बाहर कर दिया गया है
नई दिल्ली. टीम इंडिया की नई टेस्ट टीम के एलान के साथ ही क्रिकेट गलियारों में हलचल मच गई है. दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए चुनी गई स्क्वॉड ने कई खिलाड़ियों की किस्मत बदल दी लेकिन सबसे बड़ा झटका लगा गौतम गंभीर गैंग के सबसे चहेते मेंबर हर्षित राणा को. जी हाँ, जो तेज़ गेंदबाज़ कुछ वक्त पहले तक तीनों फॉर्मेट में हेड कोच की कृपा से टीम इंडिया का हिस्सा बने बैठे थे, अब टेस्ट टीम से बाहर का रास्ता देख रहे हैं.
कभी IPL के मंच पर ‘गंभीर स्कूल’ का टॉपर माने जाने वाले हर्षित राणा को लगा था कि इंटरनैशनल सिलेबस भी उनके बस का खेल है लेकिन सेलेक्टर्स ने इस बार साफ संदेश दे दिया अब टीम में जगह कोच की सिफारिश से नहीं, परफॉर्मेंस से मिलेगी. वहीं दूसरी ओर, आकाशदीप की वापसी ने फैंस को चौंकाया और मोहम्मद शमी का नाम लिस्ट से गायब होने पर चर्चा ने तूल पकड़ लिया. टीम का यह नया कॉम्बिनेशन इशारा कर रहा है कि अब भारत की टेस्ट टीम में ‘फेवरेट क्लब’ का जमाना खत्म और ‘रिजल्ट क्लब’ की एंट्री हो चुकी है. पर सवाल बड़ा है कि क्या यह “राणा रिजेक्शन” सिर्फ सेलेक्शन स्ट्रैटेजी का हिस्सा है या गंभीर युग की कोच-कृपा पर उठने वाला पहला गंभीर सवाल.
राणा पर कोच ‘कृपा’ हुई खत्म
हर्षित राणा का नाम तब सुर्खियों में आया जब वो IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए गंभीर की गाइडेंस में खेले. शानदार पेस और आक्रामक एटीट्यूड ने उन्हें मीडिया की निगाहों में ला खड़ा किया और जब गौतम गंभीर ने टीम इंडिया का कोचिंग चार्ज संभाला, तभी से यह चर्चा गर्म हो गई थी कि राणा “नए गंभीर प्रोटेगी” हैं.
शुरुआती फॉर्म ने उम्मीदें जगाईं, लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर उनका असर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा न तो गेंद में वह धार दिखी, न आंकड़ों में कोई ठोस दावा. ऐसे में चयनकर्ताओं के पास उन्हें टेस्ट स्क्वॉड से बाहर करने के अलावा कोई चारा नहीं था. राणा का बाहर होना सिर्फ एक खिलाड़ी की कहानी नहीं, बल्कि टीम इंडिया के नए सोच की शुरुआत हो सकती है.
तीनों फॉर्मेंट के गेंदबाज थे हर्षित राणा
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 14 नवंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. टीम सामने आते ही मोहम्मद शमी का नाम ड्रॉप होने के चलते फिर चर्चा में आ गया. लेकिन स्क्वाड से गौतम गंभीर के चहेते का भी पत्ता साफ हो गया है. ऑलराउंडर हर्षित राणा का नाम तीनों फॉर्मेट के स्क्वाड में देखने को मिलता था. जिसके चलते गौतम गंभीर और अजीत अगरकर समेत इस प्लेयर को भी काफी ट्रोल किया गया. लेकिन इस टेस्ट सीरीज से इस खिलाड़ी को बाहर कर दिया गया है. टीम इंडिया के ऑलराउंडर हर्षित राणा की. हर्षित का नाम तीनों फॉर्मेट में देखने को मिलता था. इंग्लैंड टूर पर भी वह टीम इंडिया का हिस्सा थे. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया टूर पर मोहम्मद शमी को ड्रॉप कर उन्हें तरजीह दी गई. हालांकि, उन्होंने हाल के मैचों में अपनी बैटिंग और बॉलिंग से प्रभावित किया, लेकिन अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम के स्क्वाड में उन्हें शामिल नहीं किया गया है.
हलांकि फैंस का कहना है कि हर्षित राणा अभी युवा हैं, और उनके पास वापसी का मौका जरूर रहेगा लेकिन यह भी तय है कि अगली बार उन्हें ‘कोच की सिफारिश’ नहीं, बल्कि अपनी गेंदों से सिलेक्शन करवाना होगा. दक्षिण अफ्रीका टूर की यह टीम सिर्फ एक स्क्वॉड नहीं, बल्कि एक स्टेटमेंट है कि अब टीम इंडिया में जगह पक्की करने के लिए केवल टैलेंट नहीं, बल्कि निरंतर प्रदर्शन ही एकमात्र पासपोर्ट है.