झाबुआ जिले के थांदला रोड रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम एक युवक की सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना रतलाम से दाहोद की ओर जा रही ट्रेन से हुई। हादसे में युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।
.
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक युवक पार्सल ट्रेन से थांदला रोड रेलवे स्टेशन से वडोदरा मजदूरी के लिए जा रहा था। इसी दौरान स्टेशन से गुजर रही सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
मृतक की पहचान राजहिंग पिता मानिया भूरिया (लगभग 35 वर्ष) निवासी भीमपुरी, तहसील थांदला के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।