दानिशकुंज, बरखेड़ी-बाग सेवनिया में कल बिजली कटौती: भोपाल के 25 इलाकों में असर; लहारपुर-फाइन कैम्पस में भी सप्लाई नहीं – Bhopal News

दानिशकुंज, बरखेड़ी-बाग सेवनिया में कल बिजली कटौती:  भोपाल के 25 इलाकों में असर; लहारपुर-फाइन कैम्पस में भी सप्लाई नहीं – Bhopal News



भोपाल के करीब 25 इलाकों में गुरुवार को 4 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा।

.

जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें बरखेड़ी, शारदा विहार, दानिशकुंज, फाइन कैम्पस, बाग सेवनिया, लहारपुर, बाग मुगालिया एक्सटेंशन, वेस्टर्न कोर्टयार्ड कॉलोनी समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।

इन इलाकों में पड़ेगा असर

  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक डेयरी स्टेट, बरखेड़ी खुर्द, शारदा विहार, केरवा गेस्ट हाउस एवं आसपास।
  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रिदम पार्क कॉलोनी, दीपड़ी तिराहा, वेस्टर्न कोर्टयार्ड कॉलोनी, दानिशकुंज-1 और 2, फाइन कैम्पस, हरे कृष्ण होम्स एवं आसपास के क्षेत्र।
  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक अरविंद विहार, लहारपुर, बाग मुगालिया एक्सटेंशन, द्वारिका परिसर एवं आसपास।
  • दोपहर 12 से 3 बजे तक अरविंद विहार, रामेश्वरम, बागसेवनिया, पुरानी बस्ती, हाउसिंग बोर्ड क्वार्टर, महेष्मती, गायत्री विहार, ऋषिकेश विहार एवं आसपास के इलाके।



Source link