पशुपतिनाथ मेले में प्लॉट आवंटन पर विवाद: मथुरा के व्यापारियों को बेदखल किया, कांग्रेस नेता पर ₹30 हजार में दुकान देने का आरोप – Mandsaur News

पशुपतिनाथ मेले में प्लॉट आवंटन पर विवाद:  मथुरा के व्यापारियों को बेदखल किया, कांग्रेस नेता पर ₹30 हजार में दुकान देने का आरोप – Mandsaur News


मंदसौर के बाबा पशुपतिनाथ के पारंपरिक कार्तिक मेले में इस बार दुकानों के प्लॉट आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मथुरा से आए व्यापारी रमेश भाटी को मंगलवार देर शाम कुछ लोगों ने उनके निर्धारित स्थान से बेदखल कर दिया और उनका सामान बाहर फेंक दिया। सूत्र

.

पिछले साल 15 हजार की जगह 30 हजार दिए थे पीड़ित व्यापारी रमेश भाटी ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष ₹15,000 के बजाय ₹30,000 जमा कर इसी स्थान पर दुकान बुक की थी। मेला 1 नवंबर से शुरू होना था, लेकिन बारिश और कीचड़ के कारण देरी हुई। व्यापारी परिवार वहीं रुका हुआ था और दुकान लगाने की तैयारी कर रहा था, तभी अचानक कुछ लोगों ने आकर कब्जा जमाने की कोशिश की और उनका समान सड़क पर फेंक दिया।।

कांग्रेस नेता ने ₹15 हजार में खरीदा था प्लॉट दैनिक भास्कर की तहकीकात में खुलासा हुआ कि विवादित दुकान कांग्रेस नेता शैलेन्द्र गिरी गोस्वामी ने नगर पालिका से मात्र ₹15,000 में खरीदी थी। पीड़ित व्यापारी रमेश भाटी के मुताबिक, उक्त दुकान को वापस देने के लिए कांग्रेस नेता उनसे ₹40 हजार से ₹50 हजार रुपए मांग रहे हैं।

प्लॉटों की खरीद-फरोख्त पर उठे सवाल एक ही स्थान पर कई व्यापारियों द्वारा कब्जे की कोशिशों से विवाद बढ़ता जा रहा है। इस तरह प्लॉटों की खरीद-फरोख्त और बिचौलियों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मेले में प्लॉट आवंटन में अनियमितता और कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आई हैं। बताया गया कि कुछ ऐसे लोगों को भी प्लॉट आवंटित किए गए हैं, जिनका मेले के व्यवसाय से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है।

प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को तत्काल हस्तक्षेप कर ऐसे विवादों पर रोक लगानी चाहिए, ताकि मेले की परंपरा और शांति बनी रहे। फिलहाल मथुरा से आया पीड़ित परिवार अभी भी दुकान लगाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है।



Source link