बाबर आजम की निकली हवा… हारते-हारते बचा पाकिस्तान, शाहीन अफरीदी की कप्तानी में जीता पहला मैच

बाबर आजम की निकली हवा… हारते-हारते बचा पाकिस्तान, शाहीन अफरीदी की कप्तानी में जीता पहला मैच


Pakistan vs South Africa 1st ODI: पाकिस्तान के फैसलाबाद में इंटरनेशनल क्रिकेट की लंबे समय वापसी हुई. मंगलवार को पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को एक रोमांचक अंतिम ओवर में दो विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1−0 की बढ़त हासिल कर ली. इकबाल स्टेडियम ने अप्रैल 2008 के बाद पहली बार इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी की है. शाहीन शाह अफरीदी ने मोहम्मद रिजवान की जगह कप्तानी संभाली और अपने पहले ही वनडे मैच में जीत हासिल की. 

फेल हो गए बाबर आजम

264 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने तनावपूर्ण मुकाबले में धैर्य बनाए रखा.ओपनर फखर जमान (45) और सैम अयूब (39) ने मेजबानों को 87 रनों की साझेदारी करके एक ठोस शुरुआत दी. इसके बाद साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने वापसी की और पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 105 रन कर दिया. अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम कुछ खास नहीं कर पाए और 7 रन बनाकर आउट हो गए. वह लगातार चौथे मैच में अर्धशतक नहीं लगा पाए.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: असंभव: विराट कोहली के 10 महारिकॉर्ड जिनका टूटना नामुमकिन! टाइटल और अवॉर्ड की लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश

किसी तरह जीता पाकिस्तान

बाबर के आउट होने के बाद मोहम्मद रिजवान (55) और सलमान आगा (62) ने 91 रन की साझेदारी के साथ पारी को संभाला और पाकिस्तान को जीत के करीब पहुंचाया. जब लग रहा था कि पाकिस्तान आसानी से जीत जाएगा, साउथ ने लुंगी एनगिडी (2/46) और कोर्बिन बॉश (2/32) के जरिए से फिर से वापसी. इससे मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया. दो गेंद और दो विकेट बाकी रहते हुए पाकिस्तान किसी तरह मैच को जीत गया.

ये भी पढ़ें: Ashes Series: पर्थ टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, 8 पारियों में 5 शतक लगाने वाले की वापसी, ये खिलाड़ी बना कप्तान 

डी कॉक और प्रिटोरियस ने किया शानदार प्रदर्शन

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 49.1 ओवरों में 263 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया. क्विंटन डी कॉक (63) और ल्हान-ड्रे प्रिटोरियस (57) ने अर्धशतकीय पारी खेली. इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 98 रन जोड़े. इसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाजों ने वापसी की और साउथ अफ्रीका को बड़े स्कोर तक जाने से रोका. अबरार अहमद (3/53) और सैम अयूब (2/39) ने महत्वपूर्ण साझेदारियों को तोड़ा, जबकि नसीम शाह (3/40) ने आखिरी ओवरों में महत्वपूर्ण विकेट लिए. इस जीत ने पाकिस्तान को सीरीज में 1−0 की बढ़त दिलाई. सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 नवंबर को खेला जाएगा.



Source link