मुख्यमंत्री 14 को आ सकते हैं मक्सी: जिस रास्ते से आएंगे-जाएंगे उसकी हालत खराब, विधायक-कलेक्टर ने लिया जायजा – shajapur (MP) News

मुख्यमंत्री 14 को आ सकते हैं मक्सी:  जिस रास्ते से आएंगे-जाएंगे उसकी हालत खराब, विधायक-कलेक्टर ने लिया जायजा – shajapur (MP) News


मक्सी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 14 नवंबर को संभावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार शाम को शाजापुर विधायक और कलेक्टर पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड से लेकर भूमिपूजन स्थल तक के रूट का निरीक्षण किया।

.

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए सरस्वती विद्यालय प्रांगण और सभा स्थल के लिए दशहरा मैदान तय किया है। हालांकि, हेलीपैड स्थल से एबी रोड तक की सड़क की खराब हालत पर किसी का ध्यान नहीं गया।

मुख्यमंत्री के हेलीपैड से एबी रोड तक लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क की स्थिति बेहद खराब है। इसमें जगह-जगह गड्ढे हैं। सरस्वती विद्यालय से तिलक स्कूल तक तो सड़क का नामोनिशान मिट गया है, सिर्फ मुरम का ढेर बचा है।

यदि कार्यक्रम से पहले बारिश होती है, तो यह पूरा रास्ता कीचड़ से भर जाएगा। प्रशासन द्वारा इस सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो मुख्यमंत्री के काफिले को इस रास्ते से हिचकोले खाते हुए ही गुजरना पड़ेगा।



Source link