रीवा में ऑटो चालक की चप्पलों से पिटाई का वीडियो: वाहन में सवार महिला के 5 हजार चुराने का आरोप – Rewa News

रीवा में ऑटो चालक की चप्पलों से पिटाई का वीडियो:  वाहन में सवार महिला के 5 हजार चुराने का आरोप – Rewa News



रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉलेज चौराहे में एक महिला ने ऑटो चालक की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि ऑटो चालक ने महिला महिला के पैसे चोरी कर लिए थे। मामला बुधवार का है।

.

महिला ने आरोप लगाए कि ऑटो वाले मेरे बैग से 5 हजार निकाल लिए। इसके बाद महिला ने कॉलेज चौराहे में जमकर हंगामा किया और हाइवोल्टेज ड्रामा किया। मौके पर महिला का साथ देने पहुंचे स्थानीय लोग और महिला ने मिलकर ऑटो चालक की पिटाई की।

उधर पिटाई का मामला पहुंचा सिविल लाइन थाने भी पहुंचा है। जहां पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा के मुताबिक जांच के बाद मामले में वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

हालांकि बाद में 5 हजार रुपए भी ऑटो चालक के ड्राइविंग सीट के पास से बरामद हो गए। जिसके बाद एक बार फिर उसकी पिटाई की गई। पुलिस जहां पूरे मामले की जांच कर रही है, वहीं मामला सुर्खियों का विषय बन गया है।



Source link