IPL 2025 में 18 सालों का खिताबी सूखा खत्म करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बिकने जा रही है. सालों तक सपोर्ट करने के बाद फैंस की थकी आंखों को सुकून मिला जब आईपीएल 2025 में आरसीबी की टीम ने खिताबी जीत दर्ज की. विराट कोहली से लेकर कई दिग्गज भावुक थे. अब खबर है कि टीम क मालिक ने आरसीबी को बिक्री के लिए रख दिया है. IPL और WPL के मालिक जियाजियो को अगले 6 महीने में फ्रेंचाइजी की बिक्री का पूरा भरोसा है.
डियाजियो ने किया खुलासा
टीम को बिक्री के लिए रखे जाने का खुलासा खुद डियाजियो ने किया है. डियाजियो की भारतीय सहायक कंपनी, यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL), ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (RCSPL) में निवेश की ‘रणनीतिक समीक्षा’ शुरू कर दी है. ये RCB फ्रेंचाइजी का संचालन करती है. यह खुलासा बुधवार (5 नवंबर) को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को किए गए एक संचार में किया गया.
क्यों बिक रही RCB?
USL के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ प्रवीण सोमेश्वर ने बताया कि RCSPL एक मूल्यवान संपत्ति है. लेकिन यह उनके कुछ जरूरी एल्कोबेव बिजनेस के लिए किसी रोड़े से कम नहीं है. कंपनी ने विश्वास जताया है कि बिक्री की यह पूरी प्रक्रिया 31 मार्च, 2026 तक संपन्न हो जाएगी. इस कदम से यह साफ होता है कि डियाजियो अपने मुख्य व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं.
ये भी पढे़ं.. वर्ल्ड चैंपियंस ने की पीएम मोदी से मुलाकात.. PM ने जमकर की तारीफ, प्लेयर्स ने भी कहा थैंक्यू
आया ये बयान
अपने खुलासे में कंपनी ने कहा, ‘USL अपनी पूरी तरह से मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी, RCSPL में निवेश की एक स्ट्रेटेजिक रिव्यू शुरू कर रही है. RCSPL के बिजनेस में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) फ्रेंचाइजी टीम का मालिकाना हक शामिल है जो हर साल बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) द्वारा आयोजित पुरुषों की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और महिला प्रीमियर लीग (WPL) क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेती है.’ खुलासे में एक महत्वपूर्ण बात और जोड़ी गई, जिसमें कहा गया, ‘उम्मीद है कि यह प्रक्रिया 31 मार्च, 2026 तक पूरी हो जाएगी.’