Last Updated:
हार्दिक पांड्या इन दिनों खुद से 8 साल छोटी मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. जब से रिश्ता ऑफिशियल हुआ है, तब से दोनों के रोमांस के चर्चे हैं. अकसर सोशल मीडिया एक दूसरे के लिए पोस्ट करते हैं. इस बीच हार्दिक और माहिका का एक और वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. साल 2024 में एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद से हार्दिक अपने लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. पिछले कुछ दिनों से क्रिकेट की दुनिया का ये स्टार अपनी नई-नवेली गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में है. इन दिनों हार्दिक मॉडल माहिका शर्मा के साथ रिलेशनशिप में हैं. पिछले दिनों उन्होंने फैंस के साथ अपना रिश्ता जगजाहिर किया और लोगों को चौंका दिया. अब अकसर वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं.
हार्दिक पांड्या ने हाल ही में गर्लफ्रेंड माहिका के साथ अपनी खास फोटोज शेयर की है. जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इन खास तस्वीरों में एक वीडियो है, जो सबसे ज्यादा चर्चा में हैं.
साथ धोई गाड़ी, लगाया रोमांस का तड़का
इस वीडियो में दोनों को साथ मिलकर कार वॉश करते देखा जा सकता है. जहां हार्दिक कपड़े में साबुन लगाकर से कार को साफ कर रहे हैं, वहीं माहिका पानी डाल रही हैं. इस दौरान एक मोमेंट ऐसा भी आता है, जिस पर फैंस की नजरें टिक गईं. माहिका बहुत ही प्यार से हार्दिक के गालों को चूमती हैं. दोनों के बीच का ये रोमांटिक मोमेंट काफी पसंद किया जा रहा है. कुछ तस्वीरों में हार्दिक और माहिका एक-दूसरे के बेहद करीब दिखे. इन तस्वीरों में उन्होंने बेटे अगस्त्या की भी तस्वीरें शेयर की हैं.
View this post on Instagram