Mandla: बेटे के सामने पति ने पत्नी को मार डाला, पहले दोनों ने साथ में पी थी शराब, वजह जान गांववाले सहमे!

Mandla: बेटे के सामने पति ने पत्नी को मार डाला, पहले दोनों ने साथ में पी थी शराब, वजह जान गांववाले सहमे!


Last Updated:

Mandla Wife Murder News: मध्य प्रदेश के मंडला में पति ने पत्नी को बेटे के सामने ही पीट-पीटकर मार डाला. बताया जा रहा कि पहले दोनों ने साथ में शराब पी थी. इस घटना के बाद से बेटा खौफ में है.

हत्या के बाद मौके पर पुलिस.

रिपोर्ट: कृष्णा

Mandla News: मंडला के निवास थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव में मंगलवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. यहां एक पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी. यह भयावह घटना बेटे की आंखों के सामने हुई. आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मृतका का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. ग्रामीणों का कहना है कि शराब की लत ने इस परिवार को तबाह कर दिया.

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 32 वर्षीय रश्मि चौधरी के रूप में हुई है. आरोपी पति अजय चौधरी (33 वर्ष) मजदूरी करता है. मंगलवार शाम को दोनों पति-पत्नी ने घर पर ही शराब पी ली. नशे में धुत अजय ने पत्नी से खाना परोसने को कहा. लेकिन, सुनीता ने थोड़ी देरी की, जिससे अजय को गुस्सा आ गया. झगड़ा इतना बढ़ गया कि अजय ने डंडा उठाकर रश्मि पर वार करना शुरू कर दिया. चीख-पुकार सुनकर उनका 12 वर्षीय बेटा दौड़कर आया, लेकिन वह वारदात रोक नहीं सका.

बेटे ने बताई आंखों देखी
बेटे ने पुलिस को बताया, “पापा शराब पीकर चिल्ला रहे थे. मां ने कहा कि खाना बन रहा है, लेकिन पापा ने डंडे से मारना शुरू कर दिया. मां जमीन पर गिर पड़ीं और खून बहने लगा. मैं डर गया था.” बेटे की गवाही ने पुलिस को मामले की पूरी तह तक पहुंचने में मदद की.

आरोपी पति गिरफ्तार
ग्रामीणों ने शोर सुनकर तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची निवास थाने की टीम ने शव को कब्जे में लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया. टीआई वर्षा पटेल ने बताया “घटना शराब और घरेलू विवाद से प्रेरित है. आरोपी पर आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी दी गई है. बेटे का बयान दर्ज हो चुका है.” पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर और शरीर पर गंभीर चोटें पाई गईं, जो हत्या की पुष्टि करती हैं.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

बेटे के सामने पति ने पत्नी को मार डाला, पहले दोनों ने साथ में पी थी शराब



Source link