.
टिमरनी थाना के चारखेड़ा में बुधवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पत्नी ने सुबह फंदे पर लटके देखा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार चारखेड़ा निवासी रोहित का शव फंदे पर लटका मिला। वह मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा, दो बेटियां हैं। पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। सुबह उठने पर पत्नी ने रोहित को घर के अंदर के कमरे में फंदे पर लटका देखा।