आईसीयू के पास रील बनाने वाली युवती ने मांगी माफी: बोली-मां अस्पताल में भर्ती थी; डांस रील बनाकर गलती की, माफी मांगती हूं – Rewa News

आईसीयू के पास रील बनाने वाली युवती ने मांगी माफी:  बोली-मां अस्पताल में भर्ती थी; डांस रील बनाकर गलती की, माफी मांगती हूं – Rewa News



रीवा के संजय गांधी अस्पताल में आईसीयू के पास फिल्मी गानों पर रील बनाने वाली युवती ने माफी मांग ली है। अस्पताल प्रबंधन ने कार्रवाई की चेतावनी दी थी, जिसके बाद युवती बैकफुट पर आ गई। मामला सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया।

.

वीडियो में युवती अस्पताल के आईसीयू वार्ड के पास फिल्मी गानों पर ठुमके लगाती नजर आई। यह रीवा संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल है, जहां गंभीर मरीज भर्ती रहते हैं। ऐसी संवेदनशील जगह पर डांस और शूटिंग को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने नाराजगी जताई।

युवती का नाम शैलू शर्मा है जो पेशे से एक बघेली कलाकार है। वीडियो को उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। इसके वायरल होते ही सवाल खड़े हुए कि गंभीर मरीजों के बीच ऐसी हरकत कैसे हो गई।

अस्पताल प्रबंधन नाराज, जांच की तैयारी

अस्पताल के CMO यत्नेश त्रिपाठी ने कहा कि हमारे पास दुखिया और गंभीर मरीज आते हैं। अस्पताल कोई डांस या रील बनाने की जगह नहीं है। मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रही युवती की पहचान शैलू शर्मा के रूप में हुई है।

युवती ने माफीनामा जारी किया

शैलू शर्मा ने माफी मांगते हुई कहा कि मेरी मां संजय गांधी अस्पताल में भर्ती थी। इसलिए मैं भी मां का इलाज करवाने अस्पताल गई थी। मुझे इस बात की जानकारी बिल्कुल नहीं थी कि यहां पर रील नहीं बनाना चाहिए। मैंने अस्पताल के वॉर्ड के अंदर रील बनाई। जिसके लिए मैं माफी मांगती हूं। मैंने गलती की है, मुझे आभास हो गया है। लेकिन मैं इस तरह की गलती दोबारा दोहराऊंगी नहीं। वहां पर कोई सिक्योरिटी गॉर्ड मौजूद नहीं था और न ही किसी ने मुझे रोका। इसलिए मैंने रील बना ली।



Source link