कभी AC ट्रेन नहीं देखी, अब आसमान की उड़ेंगे जबलपुर के सरकारी स्कूल के बच्चे, पढ़ाई का मिलेगा इनाम

कभी AC ट्रेन नहीं देखी, अब आसमान की उड़ेंगे जबलपुर के सरकारी स्कूल के बच्चे, पढ़ाई का मिलेगा इनाम


Last Updated:

Jabalpur News: जबलपुर के महापौर गुरुकुल में पढ़ने वाले 15 स्टूडेंट्स, जिन्होंने 10वीं और 12वीं में 85% से अधिक अंक हासिल किए, पहली बार हवाई यात्रा करेंगे. बच्चों को नगर निगम द्वारा 2-दिन के इंदौर टूर के लिए भेजा जाएगा.

Jabalpur News: जबलपुर के नगर निगम में पढ़ने वाले 15 बच्चे, जिन्होंने कभी AC ट्रेन में सफर नहीं किया. अब हवाई यात्रा करेंगे. दरअसल, इन बच्चों ने 10 वीं और 12 वीं क्लास के फाइनल परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए थे, जिसके बाद अब नगर निगम इन पंद्रह बच्चों को हवाई सफर कराने जा रहा है. जहां इन बच्चों को दो दिन के टूर के लिए इंदौर हवाई सफर में भेजा जाएगा, जहां बच्चे इस टूर का लुफ्त उठाएंगे.

दरअसल, जबलपुर में नगर निगम द्वारा पांच स्कूलों को संचालित किया जा रहा हैं. जिन्हें महापौर गुरुकुल के नाम से जाना जाता है. जिसका देखरेख स्वयं महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू करते हैं. उन्होंने लोकल 18 से बताया नगर निगम स्कूल के बच्चे प्राइवेट स्कूल से कम नहीं है. पढ़ाई के मामले में हो या फिर चाहे सुविधाओं के मामले में. इसी को लेकर 10वीं और 12वीं की क्लास में 85% से ज्यादा अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट को हवाई यात्रा में भेजा जा रहा है. ऐसे 15 बच्चों का चयन किया गया है.

आसमान में हवाई जहाज को उड़ते देखा था
एलएन यादव स्कूल रांझी के स्टूडेंट कार्तिक लोधी ने बताया आसमान में हवाई जहाज को पहले उड़ता हुआ देखा करते थे, लेकिन अब उसी हवाई जहाज में उड़ने का मौका मिलेगा. यह सपने की तरह लग रहा है. उन्होंने बताया इसके पहले ट्रेन में भी जाया करते थे, तब जनरल कोच में बैठा करते थे. आज तक AC कोच में नहीं बैठे. अब सीधे इंदौर की हवाई यात्रा करेंगे. सोचा नहीं था कि अच्छे नंबर आएंगे तब हवाई यात्रा करने का मौका मिलेगा.

85% से अधिक नंबर लाने पर मिलता हैं मौका
दरअसल, महापौर गुरुकुल नगर निगम द्वारा संचालित स्कूल में जो भी स्टूडेंट 10वीं या 12वीं में 85% से अधिक नंबर लाएगा. तब उन बच्चों को हवाई यात्रा कराई जाएगी. हालांकि इसके पहले सिर्फ टॉपर्स को हवाई यात्रा में ले जाया जाता था,  लेकिन अब उन स्टूडेंट्स को भी ले जाया जाएगा जो 85% अधिक स्कोर करेंगे. बहरहाल 12 नवंबर को 15 स्टूडेंट्स डुमना एयरपोर्ट जबलपुर से इंदौर की ओर फ्लाइट से रवाना होंगे. जिसका पूरा खर्च महापौर गुरुकुल के माध्यम से होगा.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

कभी AC ट्रेन नहीं देखी, अब आसमान की उड़ेंगे जबलपुर के सरकारी स्कूल के बच्चे



Source link