Last Updated:
एशिया कप में बतौर टी-20 उप कप्तान शुभमन गिल की टीम में वापसी हुई और तबसे लगातार उनकी बल्लेबाजी का ग्राफ इस फटाफट फॉर्मेट में गिर रहा है. दुबई के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 7 पारियों में एक भी अर्धशतक ना लगा पाने वाले गिल का टी-20 में स्ट्राइक रेट बड़ा चिंता का सबब बना हुआ है
नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गोल्डकोस्ट के मैदान पर चौथे टी20 में सबकी निगाहें शुभमन गिल पर टिकी थीं उम्मीद थी कि इस बार “गिल-मशीन” कुछ धमाल दिखाएगी लेकिन हुआ उल्टा गिल ने बनाए तो 46 रन, पर 117 के स्ट्राइक रेट से! यानी गेंदें खेली 39 और चौके-छक्के लगाए कम. टी20 में जहां हर बैटर बॉल को बाउंड्री के पार भेजना चाहता है, वहां शुभमन की इनिंग कुछ ज़्यादा ही संभलकर खेली गई .
एशिया कप में बतौर टी-20 उप कप्तान शुभमन गिल की टीम में वापसी हुई और तबसे लगातार उनकी बल्लेबाजी का ग्राफ इस फटाफट फॉर्मेट में गिर रहा है. दुबई के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 7 पारियों में एक भी अर्धशतक ना लगा पाने वाले गिल का टी-20 में स्ट्राइक रेट बड़ा चिंता का सबब बना हुआ है
संजू की सीट वापस दो
शुभमन गिल एशिया कप से टीम में संजू सैमसन की जगह ओपनिंग कर रहे हैं, लेकिन परफॉर्मेंस देखकर फैन्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है. किसी ने लिखा, “संजू बाहर, गिल अंदर पर रन वही 30-40 वाले ही. तो किसी ने कहा, “एशिया कप में भी फ्लॉप, अब टी20 में भी वही कहानी… कब आएगा असली गिल गिल ने ऑस्ट्रेलिया की सरज़मीं पर अब तक 7 पारियां खेलीं हैं, लेकिन एक भी अर्धशतक नहीं बना पाए. उनके लिए ये दौरा मानो “नो-फिफ्टी ज़ोन” बन चुका है और स्ट्राइक रेट की बात करें तो आंकड़े कहते हैं कि गिल अभी टी20 टेम्पो पकड़ नहीं पाए हैं.
क्या गिल हैं टी20 के लिए फिट?
वनडे और टेस्ट में गिल की क्लास किसी से छिपी नहीं, लेकिन जब बात आती है टी20 की, तो फैन्स कहते हैं कि “टाइमिंग तो है, पर टेंपो मिसिंग है. टीम मैनेजमेंट उन पर भरोसा दिखा रहा है, मगर सोशल मीडिया पर ये बहस अब तेज़ हो गई है कि क्या गिल टी20 में फिट हैं या फिर संजू सैमसन को दोबारा मौका मिलना चाहिए. फिलहाल गिल के बल्ले से रन तो निकल रहे हैं, लेकिन वो चिंगारी नहीं जो टी20 की पहचान है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिरी मैच में शुभमन गिल खुद को साबित करते हैं या फैंस की आवाज़ सच में ड्रेसिंग रूम तक पहुंचती है.