छतरपुर में तलैया में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो किसानों की मौत: खाद लेने गए थे दोनों; परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में तलैया में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो किसानों की मौत:  खाद लेने गए थे दोनों; परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया – Chhatarpur (MP) News



छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव के पास बुधवार रात एक तलैया में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। परिजन हादसे को लेकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सटई अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू क

.

जानकारी के अनुसार, मृतक दीनदयाल राजपूत (40) और बबलू राजपूत (35) बुधवार शाम मातगुवां से खाद लेने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकले थे। देर रात तक दोनों घर नहीं लौटे। परिजन उनकी तलाश में निकले और गुरुवार सुबह तलैया में ट्रैक्टर के साथ उनका शव पड़ा होने की जानकारी मिली।

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने हत्या की अशंका जताई। उन्होंने कुछ गांववालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा वाहन पलटने से हुआ माना जा रहा है।

पुलिस जांच में जुटी

सटई थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों और ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकाला। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सटई अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी रूपनारायण पटेरिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है।



Source link